Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 August : National Service Scheme रामदयालु सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के विशेष शिविर उद्घाटन सत्र में बीएन मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रिपुसूदन श्रीवास्तव ने कहा कि एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का बेहतर माध्यम है। यह युवाओं के अंदर सामाजिक दायित्व के निर्वहन एवं सर्वांगीण विकास के लिए अवसर प्रदान करता है। 1969 में स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र को विकसित करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ इसे शुरू किया गया था। एनएसएस का वैचारिक रुझान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित है। गांधी के अनुसार एनएसएस युवाओं को एक जिम्मेदार मनुष्य बनाता है। उनके लिए मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म व सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि बिहार विश्वविद्यालय में एनएसएस की शुरुआत के केंद्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

National Service Scheme
National Service Scheme – पूर्व कुलपति डॉ रिपुसूदन श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा

एनएसएस के पहले कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर स्टेशन का सफाई अभियान चलाया गया था, जिसमें शिक्षकों एवं छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। उन्होंने बताया कि प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा के नेतृत्व में कॉलेज का अच्छा विकास हो रहा है एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली के नेतृत्व में एनएसएस इकाई काफी अच्छे से कार्य कर रही है।

National Service Scheme
प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा & परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार


विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ अभय कुमार एवं एनएसएस विश्वविद्यालय समन्वयक एवं प्राचार्य डॉ वीरेंद्र चौधरी ने एनएसएस के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि समाज के विकास में उनका अहम योगदान है।

Advertisements
National Service Scheme

National Service Scheme – प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा


अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई ने अच्छे-अच्छे कार्यक्रमों के जरिए विश्वविद्यालय और समाज में काफी बेहतर पहचान बनाया है। एनएसएस के छात्र छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रौशन किया है। विशेष शिविर के आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ रिपुसूदन श्रीवास्तव के प्रेरक वक्तव्य ने छात्रों एवं शिक्षकों के मनोबल को ऊंचा उठाया है। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि डीएसडब्ल्यू डॉ अभय कुमार एवं एनएसएस विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ वीरेंद्र चौधरी की प्रेरणा ने छात्र छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया है। पूरा कॉलेज परिवार अपने सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करता है।

National Service Scheme
National Service Scheme – विशेष शिविर का उद्घाटन

National Service Scheme – विशेष शिविर का उद्घाटन


कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सुबह 8 से 10 बजे तक गोद लिए गांव माधोपुर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व को बताया।
विशेष शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ शुरू हुआ। इसके साथ ही आगत अतिथियों का मोमेंटो, अंगवस्त्रम एवं पौधा देकर स्वागत किया गया।


इस अवसर पर सम्मानित हुए-
मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली, मीडिया प्रभारी डॉ ललित किशोर, मनोविज्ञान विभाग के डॉ सौरभ राज, डॉ तूलिका सिंह, डॉ सरोज पाठक, प्रो कृतिका वर्मा, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज वर्मा।

National Service Scheme में विशेष उपलब्धि


एनएसएस में विशेष उपलब्धि के लिए मो शाहिद, शिक्षा कुमारी, राजा कुमार, चंदन कुमार, शिल्पी कुमारी सम्मानित किए गए।

National Service Scheme
National Service Scheme समूह नृत्य

समूह नृत्य


इस अवसर पर समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसमें रत्ना कुमारी, सर्वेक्षणी, सृष्टि, अंजलि, निकिता, आरती, गुंजा, कृष्णा, सुल्तान अमरेश तथा आलोक ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन


कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम संयोजिका डॉ पयोली, अतिथियों का स्वागत डॉ रजनीश कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ तूलिका ने किया।

#nss #rdscollege #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.