Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 January : आज डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. जगदीश साहू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रेवती रमण के नेतृत्व में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने डॉ. साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें याद करते हुए डॉ. रेवती रमण ने कहा कि डॉ. जगदीश साहू एक सच्चे कर्मयोगी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। 1 जनवरी 1925 को जन्मे डॉ. साहू ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई जिला स्कूल मुजफ्फरपुर से पूरा किया।

उच्च शिक्षा के लिए पटना से लीबिया तक का सफर तय किया। लीबिया में रसायन शास्त्र के क्षेत्र में रिसर्च कार्य पूरा करने के बाद लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर में प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवा दी। सामाजिक उत्थान की चाहत ने इन्हें यही तक रुकने नही दिया। उन्होंने सामाजिक लोगों के सहयोग एवं कठिन परिश्रम से मुजफ्फरपुर शहर के बीचो-बीच समाज के गरीब और शोषित तबके के लोगों के बच्चों के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर की स्थापना किए,जहां से हजारों छात्र- छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर देश- विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे है।


वरीय शिक्षक डॉ. हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. साहु का पूरा जीवन सरल, सात्विक और समाजहित के लिए समर्पित रहा। वह ऐसे वटवृक्ष के समान थे, जिनसे पूरे समाज को निरंतर छाया मिल रही है।

Advertisements

मौके पर उपस्थित प्रो. जयनाथ सहनी, रामशंकर सिंह, सुनील कुमार, प्रवीण प्रांजल, संतोष कुमार, कौशल आनंद, महेश कुमार, गोविंद कुमार आदि ने डॉ. साहू के प्रतिमा पर माल्यार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए।

#Muzaffarpur #Lohiacollege #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.