Sports
Advertisements

Muzaffarpur 27 November :3 मैच सीरीज में सम्राट एकादश 2-0 से आगे ।सम्राट एकादश की बैंक ऑफ इंडिया एकादश पर 87 रन से शानदार जीत.

दिनांक 27:11:2022 रविवार को स्थान : NICA क्रिकेट ग्राउंड , कपरपुरा कांटी, मुजफ्फरपुर में खेले गये मैच जो सम्राट एकादश मुजफ्फरपुर बनाम बैंक ऑफ इंडिया एकादश, मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया था में सम्राट एकादश ने बैंक ऑफ इंडिया एकादश पर 87 रन से शानदार जीत दजॅ किया।


सम्राट एकादश के कप्तान समीर सम्राट एवं बैंक ऑफ इंडिया एकादश के कप्तान अमरजीत ने टौस किया । बैंक ऑफ इंडिया एकादश ने टौस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया ।

Advertisements

सम्राट एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रनों का स्कोर खङा किया । सम्राट एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुवे साहिल ने 39 रन, साजिद रसूल ने 24 रन, मुकेश ने 21 रन, शुभम ने 10 रन, शेताभ खान ने 8 रन, अभिषेक ने 6 रन, आदिल ने 5 रन एवं अभय ने 5 रन बनाए।


बैंक ऑफ इंडिया एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये चन्द्र प्रकाश प्रथम ने 2 विकेट, रवि ने 2 विकेट, पप्पू ने 2 विकेट, निकेत ने 1 विकेट लिया । जबाब में बैंक ऑफ इंडिया एकादश की टीम ने 15 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 56 रन ही बना पाई । सम्राट एकादश के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन। कसी हुई शानदार गेंदबाजी। सम्राट एकादश ने बैंक ऑफ इंडिया एकादश पर 87 रन से शानदार जीत दर्ज किया ।

बैंक औफ इंडिया एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुये चन्द्र प्रकाश द्वीतिय ने 11 रन, रवि ने 9 रन, पप्पू ने 9 रन, मंजीत ने 8 रन का योगदान दिया। सम्राट एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये समीर सम्राट ने 1 विकेट, शेताभ खान ने 3 विकेट, अभय ने 2 विकेट, आदिल ने 3 विकेट एवं कुणाल ने 1 विकेट लिया । सम्राट एकादश के हरफनमौला शानदार खिलाड़ी शेताभ खान को शानदार बेहतरीन प्रदर्शन हेतु मैन औफ द मैच दिया गया।

मैनऑफदमैच शेताभ खान
बेस्ट बैट्समैन साहिल
बेस्ट बौलर आदिल आलम
बेस्टक्षेत्ररक्षक समीर सम्राट को दिया गया ।
अंपायर श्री आशीष सिंह एवं श्री शुभम एवं स्कोरर श्री लकी थे ।

#cricket #muzaffarpur #baankofindia #samrateleven

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.