Muzaffarpur District Football League 30th Match IG Football Club vs Suresh Achal Football Club
June 19, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 19 June :Muzaffarpur District Football League में आज दिनांक 19.06.2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का 30 वा मैच आई जी फुटबॉल क्लब और सुरेश अचल फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।


आज के खेल का शुभारंभ,सुधीर कुमार पूर्व वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी, सुनील कुमार कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन, चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया। आई जी फुटबॉल क्लब की ओर से संतोष सोरेन 6 वें , 16वें ,19 वें एवम 22 वे ,40वें,42 वें, 46वें 55वें ,60 वें 61वें मिनट में दस गोल ,बुधन सिंह चंपिया ने 3 वें मिनट में एक गोल ,बिकेश कुमार ने 29 वें मिनट में एक गोल किया ।




Muzaffarpur District Football League 29th Match 151 Jat Regiment vs Muzaffarpur Sporting Club – GoltooNews https://t.co/rekOYtDsfH
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 18, 2023
मध्यांतर तक आई जी फुटबॉल क्लब 6 गोलों से आगे थी ।खेल के अंत में आई जी फुटबॉल क्लब शून्य के मुकाबले बारह गोलों से बिजई हुए।इस साल लीग टूर्नामेंट का हैट्रिक गोल आई जी टीम के संतोष सोरेन ने किया ।इनके द्वारा फर्स्ट हाफ में एक हैट्रिक और सेकेंड हाफ में दो हैट्रिक गोल किया गया।इनके द्वारा मैच में कुल 10 गोल किया गया।

निर्णायक के रूप में मुहम्मद करार, इरशाद मल्लिक, और सुरेश महतो ने अपनी भूमिका निभाई।

टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की इस साल लीग टूर्नामेंट में कुल 13 टीमें भाग ले रही है और खेल को बढ़ावा देने एवम मनोबल बढ़ाने के लिए मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री पंकज कुमार उर्फ गुड्डू के द्वारा सभी टीमों को एक एक फुटबॉल दिया गया है को काफी उत्साहवर्धक और सराहनीय है।लीग का अगला मैच दिनांक 20 06 2023 को इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब और अमित इलेवन फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।
#Muzaffarpur #football #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all