www.goltoo.in

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर भव्य कार्यक्रम

January 12, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-01-12T184216.0331

Muzaffarpur 12 January : Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएसएस ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने सदातपुर, मुजफ्फरपुर में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया।

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से प्रेरित किया गया।

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay

कार्यक्रम का उद्घाटन डी एल एड विभाग अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र और एन एन एस महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी श्री रामजी यादव ने किया, जिनमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण डॉ सौरभ कुमार, डॉ मिन्नी कुमारी, डॉ अनामिका रानी, श्री शैलेंद्र मिश्रा, श्री सरोज कुमार, श्री हितेंद्र कुमार, श्री मनोज कुमार एवं सभी महाविद्यालय के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति रहे। पोस्टर पर चित्रित स्वामी विवेकानंद की प्रेरणादायी तस्वीर के साथ ‘राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)’ का लोगो प्रमुखता से प्रदर्शित था।

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएसएस ने भव्य कार्यक्रम आयोजित
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएसएस ने भव्य कार्यक्रम आयोजित

बीएड 2025-2027 सत्र के विद्यार्थियों ने 12 जनवरी 2026 के युवा दिवस कार्यक्रम को आयोजित किया, जिसमें युवा प्रतिभागियों ने विवेकानंद जी के विचारों पर चर्चा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सेवा कार्यों की शपथ ली।महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और क्षेत्रीय युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध उद्घोष ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो’ पर बल दिया।यह आयोजन बिहार के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवंत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी स्वयं सेवकों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल ने प्रेरणादायक शुभकामनाएं दिया और सभी को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया । अपनी ऊर्जावान व्यक्तित्व को ऐसे ही जवान रखने के लिए संकल्प लिया और हमेशा जागृत रहने का संकल्प लिया ।

RELATED POSTS

View all

view all