विद्या भारती आचार्य स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग समापन समारोह : शिक्षकों का आचरण ही छात्रों के लिए बड़ा संदेश है: डॉ ललित किशोर
July 15, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 15 July : विद्या भारती के सात दिवसीय आचार्य स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में डॉ. ललित किशोर ने कहा कि शिक्षकों का आचरण ही छात्रों और समाज के लिए सबसे बड़ा प्रेरक संदेश होता है।
विद्या भारती आचार्य स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग समापन समारोह
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तर बिहार प्रांत व विद्या भारती बिहार के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय “आचार्य स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्या भारती के संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम ने कहा कि शिक्षक छात्रों के ज्ञान और चरित्र दोनों का निर्माण करते हैं। शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि वे छात्रों के आदर्श बनाकर उनके जीवन को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक के अंदर विषय का गहरा ज्ञान, धैर्य, संचार कला, छात्रों के प्रति सहानुभूति और पढ़ाने का अनोखा उत्साह होना चाहिए। निश्चित रूप से शिक्षक समाज के दर्पण होते हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सह-सचिव डॉ ललित किशोर ने कहा कि शिक्षकों का आचरण छात्र और समाज के लिए एक बड़ा संदेश है। शिक्षक अपने जीवन और कार्यों से समाज और देश के लिए एक बहुत बड़ा प्रेरक संदेश बन सकते हैं।

बच्चों के मनोविज्ञान को समझना, स्वयं विद्यार्थी की तरह सीखना, अच्छे संस्कार और आचरण सीखाना, भाईचारा और एकता का पाठ पढ़ाना और प्रकृति से जुड़ाव पैदा करना ही शिक्षकों का कर्तव्य और दायित्व है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में आए सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और अच्छा शिक्षक बनने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्या भारती के डॉ सुकन पासवान “प्रज्ञा चक्षु” ने सभी प्रतिभागियों के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए उन्हें समाज का अच्छा और प्रेरक शिक्षक बताया।
BRABU के शोध सुधारों का असर दिखा। Scopus के अनुसार बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का साइटेशन सूचकांक 2000 के पार पहुंचा, शोध प्रकाशनों में भी लगातार वृद्धि दर्ज। https://t.co/Jgv2FrD6Ut #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/C2b8r3RyjJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 14, 2026
विद्या भारती उच्च शिक्षा के सदस्य व प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल ने साप्ताहिक वर्कशॉप का पूरा सारांश प्रस्तुत किया।
विद्या भारती उच्च शिक्षा के सचिव डॉ अमर बहादुर शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। मंच संचालन विभाग निरीक्षक डॉ राकेश रंजन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्या भारती उच्च शिक्षा के अध्यक्ष डॉ रजनीश गुप्ता ने किया और कहा कि सप्ताह भर चले प्रशिक्षण वर्ग ने शिक्षकों को आदर्श शिक्षक बनने की प्रेरणा दी है। आगे भी इस तरह के कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागीगण एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all