CM Samrat Choudhary ने बिहार में 211 New Degree College का उद्घाटन, BRABU के 39 कॉलेज भी हुए शुरू
July 15, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 15 July : CM Samrat Choudhary ने बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया। BRABU के 39 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में भी पठन-पाठन शुरू, उच्च शिक्षा को मिली नई गति।
CM Samrat Choudhary ने बिहार में 211 New Degree College का उद्घाटन
बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत उच्च शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में बुधवार को एक ऐतिहासिक पहल हुई। बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के अंतर्गत स्थापित 39 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों सहित पूरे बिहार के 211 प्रखंडों में नवस्थापित डिग्री कॉलेजों का एक साथ उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट का भी विधिवत शुभारंभ हुआ, जहां उद्घाटन के साथ ही पठन-पाठन की शुरुआत कर दी गई।

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट के उद्घाटन समारोह में पूर्व कुलपति प्रो. रिपुसुदन श्रीवास्तव, जिलाधिकारी कुमार गौरव, एमएलसी दिनेश सिंह, विधायक कोमल सिंह, बीआरएबीयू के कुलसचिव डॉ. समीर कुमार शर्मा, छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. आलोक प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मुखिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भूमि दाता नितेश्वर सिंह, तारकेश्वर सिंह, प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार, मुखिया राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह तथा बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

उद्घाटन समारोह में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पयोली ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज के बर्सर डॉ. अर्धेंदु ने किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवस्थापित महाविद्यालय को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी क्रम में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, औराई का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता धनंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश शंकर झा, अंचलाधिकारी (सीओ) धीरज कुमार तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) अमित कुमार भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राम मोहन राय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, मीडिया प्रतिनिधि तथा लगभग 300 स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन के साथ ही महाविद्यालय में पठन-पाठन की औपचारिक शुरुआत हुई और उपस्थित अतिथियों ने इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

राज्यस्तरीय उद्घाटन समारोह का आयोजन भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित कासिल गांव में किया गया, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी नवस्थापित महाविद्यालयों का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है।
आज राजकीय डिग्री महाविद्यालय पटेढ़ी बेलसर, वैशाली का भव्य उद्घाटन हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. रेशमा सुल्ताना द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान सभी अतिथियों को शॉल और पुष्प देकर सम्मानित* किया गया।

#बिहार #भागलपुर: प्रदेश के 211 प्रखंडों में नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में आज से पठन-पाठन की शुरुआत हुई।
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) July 15, 2026
▶️मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित कासिल गांव में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में इन महाविद्यालयों का उद्घाटन किया।
▶️इस अवसर पर… pic.twitter.com/og1Ezp0g2J
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीया सांसद श्रीमती वीणा देवी जी, वैशाली लोक सभा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल जी, वैशाली, आदरणीय जिलाधिकारी महोदया, वैशाली, DDC वैशाली, प्रो. सुधीर कुमार सिंह , वैशाली महिला महाविद्यालय, हाजीपुर एवं प्रो. विनोद मंडल जी, राज नारायण कॉलेज, हाजीपुर शामिल हुए।
BRABU के शोध सुधारों का असर दिखा। Scopus के अनुसार बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का साइटेशन सूचकांक 2000 के पार पहुंचा, शोध प्रकाशनों में भी लगातार वृद्धि दर्ज। https://t.co/Jgv2FrD6Ut #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/C2b8r3RyjJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 14, 2026
बीआरएबीयू के सभी 39 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में भी बुधवार से शैक्षणिक गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इन महाविद्यालयों के संचालन से उच्च शिक्षा का दायरा व्यापक होगा और दूर-दराज़ के विद्यार्थियों को कॉलेज तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इससे सकल नामांकन अनुपात (GER) बढ़ाने के साथ-साथ उच्च शिक्षा की पहुंच को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all