Muzaffarpur News
Advertisements

रिशु राज के नाबाद शतक से क्रिकेट एकेडमी जूनियर जीता।



मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने आर्यन सुपर किंग को 239 रनों के बड़े अंतर से हराया।

आज टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट एकेडमी जूनियर निर्धारित 35 ओवर के मैच में 3 विकेट खोकर 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें रिशु राज ने शानदार 119 रनों की पारी खेली वही देनिसल निजाम ने 86 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सत्यम ने 33 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

Advertisements

गेंदबाजी में आर्यन सुपर किंग की तरफ से रितेश ने एक एवं मुशर्रफ अली ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी आर्यन सुपर किंग्स की पूरी टीम 24 ओवर में 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से आयुष ने 16 मुशर्रफ अली ने 11 एवं अमन ने 10 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं आ सके।

दबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से आदित्य प्रकाश ने पांच देनिसाल निजाम ने एक कुणाल ने एक एवं सुमित में 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राजकुमार एवं मुरारी मौजूद थे।

Umpires Sachin & Manoj Kumar

कल का मैच: प्रोगेसिव क्रिकेट एकेडमी बनाम आरव क्रिकेट एकेडमी

#muzaffarpurnews #cricket #muzaffarpurcricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.