Muzaffarpur News कुढ़नी प्रखंड में मुख्यमंत्री Solar Light Yojna का शुभारंभ
July 7, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 7 July : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के रघुनाथपुर मधुबन पंचायत वार्ड नं0 02 में मुख्यमंत्री Solar Light Yojna का शुभारंभ जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुढ़नी, मुखिया कुढ़नी, पंचायत सचिव तथा ग्रामीणों के बीच किया गया । गौरतलब है कि ब्रेडा अधिकृत ऐजेंसी श्री सावित्र द्वारा सोलर लाईट लगाया जा रहा है। आज 60 पंचायतों में लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

निर्देशानुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण Solar Light Yojna के तहत सभी पंचायतों में सोलर लाइट लगाया जाना है। सात निश्चय योजना पार्ट 2 के तहत सभी वार्ड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाना है जिससे न सिर्फ गांव में पर्याप्त विद्युत उपलब्ध होगा साथ ही साथ बिजली की भी बचत होगी। सभी पंचायतों को निदेश दिया गया है कि इस योजना से वार्ड/पंचायत को आच्छादित करे।
Solar Light Yojna में उपयोग की जाने वाली सभी लाइटें हाईटेक होगी जिसमें फोटो सेल सेंसर लगा होगा। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री नवीन कुमार मुखिया साधना झा, कलिकांत झा,अरुण कुमार उपस्थित थे।
#solarlightyojna #cmsolarlightyojna #solarlightyojna #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all