Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 July : B.R.A. Bihar University बी.आर. ए बिहार विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव के निधन पर शोक संवेदना। बी.आर. ए बिहार विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव श्री सुरेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर अतिथि प्राध्यापक संघ ने व्यक्त की शोक संवेदना।

अतिथि प्राध्यापक संघ


सेवानिवृत्त असिस्टेंट रजिस्ट्रार एवं B.R.A. Bihar University शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव श्री सुरेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर अतिथि प्राध्यापक संघ ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि श्री सुरेंद्र प्रसाद सिंह काफी मिलनसार व्यक्ति थे। Bihar University विश्वविद्यालय में लंबे समय तक कर्मचारी संघ के सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने कर्मचारियों के अधिकार के लिए लगातार संघर्ष किया एवं उनकी आवाज को विश्वविद्यालय से सरकार तक उठाते रहे। विश्वविद्यालय ने एक अच्छे नेतृत्वकर्ता को खो दिया है।


Bihar University संघ के महासचिव डॉ राघव कुमार, सचिव डॉ नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ अनिल धवन, डॉ मनीभूषण कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ अफरोज, डॉ कुमार बलवंत, डॉ गुंजन कुमार, डॉ महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ शांतनु, डॉ मीनू कुमारी आदि ने निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

Advertisements

#biharuniversity #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.