www.goltoo.in

Muzaffarpur News डॉ पयोली अध्यक्षा बनी रामदयालु सिंह महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की.

July 4, 2023 | by Goltoo

dr payoli

Muzaffarpur 4 July : Muzaffarpur News बीआर आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग की अध्यक्षा डॉ लक्ष्मी कुमारी साह एवं प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने डॉ पयोली को ससम्मान दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष के पद पर आसीन किया। विदित हो कि डॉ लक्ष्मी साह के विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा बनने के पश्चात रामदयालु सिंह महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग का अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। साथ ही, डॉ लक्ष्मी कुमारी साह को राम दयालु सिंह महाविद्यालय परिवार की तरफ से फेयरवेल दिया गया।


रामदयालु सिंह महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने डॉ लक्ष्मी साहू को सौम्य, सरल एवं विदुषी महिला के रूप में इनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उनके सरल एवं शांत व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Muzaffarpur News
डॉ पयोली अध्यक्षा बनी रामदयालु सिंह महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की


डॉ लक्ष्मी कुमारी साह ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज ने हमेशा एक परिवार की तरह प्रेम दिया है। वे हमेशा कॉलेज आती रहेंगी और शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान देती रहेंगी।

मौके पर राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह,डॉ रामकुमार, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ अनीता सिंह, डॉ नीलिमा झा, डॉ अनिता घोष, डॉ कहकशां, डॉ संजय सुमन, डॉ एम एन रजवी, डॉ रजनीश कुमार गुप्ता,डॉ राजीव कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ हसन रजा, डॉ रंजना कुमारी, डॉ सुमन लता, डॉ मंजरी, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज समेत समस्त कर्मचारियों ने डॉ लक्ष्मी कुमारी साह एवं डॉ पयोली को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

#Muzaffarpur #rdscollege #news

RELATED POSTS

View all

view all