Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 June : बैंगलुरू के चिकबल्लापुर में आयोजित Junior National Cestoball Championship तृतीय सब जुनियर एवं पांचवीं जुनियर राष्ट्रीय सेस्टोबाल चैम्पियनशिप में बिहार सब जुनियर बालिका टीम ने कर्नाटक को 16 – 8 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बिहार बालिका टीम ने अपने पुल की शीर्ष स्थान पर रही। सेमीफाइनल मुकाबला में दिल्ली से संघर्षपूर्ण मैच में 15 – 10 पराजित हो गयी। तीसरे स्थान के लिए कर्नाटक को पराजित किया।

Junior National Cestoball Championship

Junior National Cestoball Championship
Junior National Cestoball Championship


आस्था, भाव्या, सृष्टि, खुशी, अनुप्रिया, जहान्वी, भारती, रागिनी,अन्वी,अलीसा, अनुराधा, नैन्सी, संध्या और प्रिती के आपसी तालमेल के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। बिहार सब जुनियर बालिका टीम ने दुसरी बार इस पुरस्कार को प्राप्त किया है। इस टीम के कोच अविनाश सर और प्रभारी प्रिती मैम का प्रयास सराहनीय रहा।

सेस्टोबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, उपाध्यक्ष नलीन सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव, भावेश कार्यी डीपीएस स्कूल अरवल के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार , संस्कृति विद्यापीठ के प्राचार्य, अलका सिन्हा, ब्रजेश अवनीश,विभात , रौशन कुमार एवं संघ के सभी सदस्यों ने बधाई दी।

Advertisements

सेस्टोबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि जुनियर बालक और सब जुनियर बालक ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीम क्वार्टर फाइनल में अपना अपना मैच नहीं जीत सके। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.