Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 May : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर -19 Muzaffarpur Cricket League में आज पोइसलिने मैदान में आर्यन सुपर किंग्स और तेजस क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ.

Muzaffarpur Cricket League

अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग में आर्यन सुपर किंग्स की पहली जीत।

तेजस क्रिकेट एकेडमी को 76 रनो से हराकर हासिल की पूर्ण अंक।

Advertisements

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच सचिन कुमार को घोषित किया गया।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League Sachin Kumar

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट https://goltoo.in/संघ द्वारा आयोजित अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग में आज आर्यन सुपर किंग्स ने तेजस क्रिकेट एकेडमी को 76 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन सुपर किंग्स ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 275 रनो का लक्ष्य रखा जिसमे आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आशीष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए वहीं शिवम ने 39,संकेत ने 35,सचिन ने 32, अविराज ने 29,केशव ने 16, उत्कर्ष ने 13 एवम राजकुमार ने 10 रनो का योग अपनी टीम के लिए दिया।


गेंदबाजी में तेजस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आगाज आलम ने 2,अंकुर ने 2,मनीष ने 1, अभिषेक गुप्ता ने 1विकेट लेने में सफलता प्राप्त की एक खिलाड़ी रन आउट हुए।
जबाब में खेलने उतरी तेजस क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी।तेजस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से दीपराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए वहीं अभिनव सांडिल्य ने भी 59 रनो की उपयोगी पारी खेली इन दोनो के अलावा सोनू ने 13, अभिषेक ने 13,रमन ने 12 एवम मनीष ने अपनी टीम के लिए 10 रन बनाए।


गेंदबाजी में आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से सोनू शाह ने 3,शानू ने 3,सचिन ने 3एवम राज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ दी मैच आर्यन सुपर किंग्स के सचिन को दिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.