Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 July : Muzaffarpur News राम दयालु सिंह महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष में स्थापना दिवस समारोह को लेकर बैठक आयोजित। 19 जुलाई को कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

स्थापना दिवस समारोह

स्थापना दिवस समारोह में जनप्रतिनिधि, विद्वतजन, समाजसेवी, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, पूर्ववर्ती छात्र एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।
रामदयालु सिंह कॉलेज के इतिहास एवं विकास यात्रा को लेकर एक डिजिटल वृत्तचित्र की प्रस्तुति होगी।
बिहार की लोक संस्कृति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
1muzaffarpur News 19 जुलाई को राम दयालु सिंह महाविद्यालय स्थापना दिवस समारोह
Muzaffarpur News – 19 जुलाई को राम दयालु सिंह महाविद्यालय स्थापना दिवस समारोह


19 जुलाई को होने वाले राम दयालु सिंह महाविद्यालय स्थापना दिवस समारोह के आयोजन को लेकर प्राचार्य कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। प्राचार्य ने महाविद्यालय में विकासोन्मुख कार्य को गति देने पर बल दिया। स्थापना दिवस समारोह को लेकर कई समितियों का गठन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि लगातार तैयारी को लेकर बनी कमेटियों के साथ बैठक होगी और त्वरित गति से कार्यों का संपादन किया जाएगा।

स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रकाशित “वर्तिका” पत्रिका


स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रकाशित होने वाली “वर्तिका” पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि पत्रिका प्रकाशन का कार्य अंतिम चरण में है। पत्रिका नए कलेवर के साथ कॉलेज की विकास यात्रा के चित्र को समेटे हुए और महत्वपूर्ण आलेख के साथ प्रकाशित होने जा रही है।

Advertisements


बैठक में प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा के साथ डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ नीलिमा झा, डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ राजीव कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ सुरेश शुक्ला, डॉ राजेश कुमार, डॉ आयशा जमाल, डॉ ललित किशोर, डॉ रविशंकर कुमार, श्री पंकज भूषण आदि मौजूद थे।

#rdscollege #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.