www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University Targetball Team : टारगेटबॉल पुरुष एवम महिला टीम घोषित

February 1, 2023 | by Goltoo

gandak bridge (5)

Muzaffarpur 1 February : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय टारगेटबॉल पुरुष एवम महिला टीम को घोषणा कर दी गई है। दिनांक 03 फरवरी दोपहर 12 बजे तक सभी खिलाड़ियों को क्रीड़ा विभाग कार्यालय में कॉलेज पहचान पत्र, नामांकन रसीद, आधार कार्ड, मैट्रिक एवम इंटरमीडिएट का प्रमाण पत्र, 1 रंगीन फोटो के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। जिससे खिलाड़ियों की एलिजिबिलिटी प्रपत्र तैयार हो सके। पुरुष टीम 8 से 10 फरवरी को गीतम यूनिवर्सिटी विशाखापट्टनम में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टारगेटबॉल प्रतियोगिता में बिहार विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।

वही महिला टीम 24 से 26 फरवरी को सविता यूनिवर्सिटी चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टारगेटबॉल प्रतियोगिता में बिहार विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। इस आशय की जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ अजीत कुमार ने दी।

विश्वविद्यालय टारगेटबॉल पुरुष एवम महिला चयनित खिलाड़ियों की सूची

पुरुष टीम

निखिल कुमार, अर्पित कुमार सिंह, एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर
मनीष कुमार केसरी, सुल्तान अली, आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर
रौनक कुमार, विनीत कुमार, एलएनटी कॉलेज मुजफ्फरपुर
मोहम्मद इरफान रजा अंसारी, आर एस कॉलेज मुजफ्फरपुर
अंकित आनंद, आदित्य कुमार, एसएनएस कॉलेज मुजफ्फरपुर
रूपम राज, आर एम एल एस कॉलेज मुजफ्फरपुर
विकास कुमार, एस आर ए पी कॉलेज चकिया
इनायतुल्लाह शाहिद, एम पी साइंस कॉलेज मुजफ्फरपुर।

महिला टीम
तनु कुमारी, एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर
निधि कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, मुस्कान कुमारी, आंचल कुमारी, श्रुति सिन्हा, आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर
जुली कुमारी, पीजी डिपार्टमेंट
मनीषा कुमारी, साधना कुमारी, एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर
रागनी ठाकुर, प्रियंका कुमारी, शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय
सोमी कुमारी, एस एन एस कॉलेज मोतिहारी।

#targetball #biharuniversity #news

RELATED POSTS

View all

view all