Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 February : आज दिनांक 1 फरवरी, 2023 को शाम 4:00 बजे से थियोसोफिकल लाॅज के सभागार में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ परिवार के द्वारा महान साहित्यकार डा0 अवधेश्वर अरूण के निधन पर विनम्र श्रध्दांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता चितरंजन सिन्हा ‘कनक’ के द्वारा किया गया। संघ के अध्यक्ष डॉक्टर विमोहन कुमार ने कहा कि उनके जैसा व्यक्तित्व के धनी लोग सदी मे विरले ही जन्म लेते हैं.

वहीं चितरंजन सिन्हा ‘कनक’ ने कहा की बज्जिका भाषा के उत्थान मे उनका योगदान बहुत ही सराहनीय रहा है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार “दिपू”, गुडू शाही, रविशंकर कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिन्हा, अमीत कुमार, अशोक कुमार, प्रशांत कुमार, अजय कुमार, पंकज कुमार के द्वारा बारी- बारी से पुष्प माला और पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उक्त बात की जनकरी सचिव, राजीव रंजन के द्वारा किया गया।

#chess #Muzaffarpur #news

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.