Sports
Advertisements

Muzaffarpur 22 February: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हेमंन ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है. हेमंन ट्रॉफी टूर्नामेंट बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी खेल मैदान में खेला जा रहा है. कल खेले गए सेंट्रल जोन हेमंन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट मैच जो मुजफ्फरपुर और सहरसा के बीच खेला गया. मुजफ्फरपुर की टीम ने सहरसा को 6 विकेट से हरा दिया.

मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की. सहरसा की टीम निर्धारित 50 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. सहरसा की ओर से मोहम्मद जफर ने 63 रन बनाए और अनिकेत ने 23 रनों का योगदान दिया.

मुजफ्फरपुर की गेंदबाजी में राहुल और नमन ने तीन-तीन विकेट लिए. 137 रनों के लक्ष्य का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम 34 ओवरों में जीत हासिल कर ली. मुजफ्फरपुर के कप्तान अतुल प्रियंकर ने सर्वाधिक स्कोर 51 बनाया और चिरंजीवी ने 26 रनों का योगदान दिया. मुजफ्फरपुर के कप्तान अतुल प्रियंकर को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया .

Advertisements

#haymantrophy #cricket #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.