www.goltoo.in

Hayman Trophy : मधुबनी ने सीतामढ़ी को 5 विकेट से पराजित किया

February 28, 2023 | by Goltoo

sachin1

इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अन्य मैचों मे गया ने शेखपुरा को,अररिया ने मधेपुरा को तथा मुंगेर ने लखीसराय को पराजित किया.

Darbhanga, Laherisarai 28 February: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराए जा रहे इंटर डिस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट (हेमन ट्रॉफी) का Sitamarhi और Madhubani के बीच का मैच Laheriasarai के नेहरू स्टेडियम में खेला गया. मंगलवार को हेमन ट्रॉफी के खेले गए मैच में मधुबनी ने सीतामढ़ी को 5 विकेट से पराजित कर दिया.

सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए

सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई ३६.5 वे ओवर में .सम्मानजनक स्कोर एकमात्र बल्लेबाज साहब अली द्वारा 31 रन बनाया गया सीतामढ़ी की तरफ से. सीतामढ़ी की तरफ से वैभव ने 22 रनों का योगदान दिया, रोहित और अनिकेत ने 14 -14 रनों का योगदान दिया. पूरी टीम 113 रन पर ऑल आउट हो गई 36.5 ओवर में. पहला विकेट 26 रन पर गिरा, दूसरा विकेट 45, रन पर तीसरा 46 पर, चौथा 54 पांचवा 55 पर और पर लगातार विकेट गिरते चले गए.


मधुबनी की तरफ से गेंदबाजी में अरुण कुमार अरुण पासवान ने चार विकेट लिए, आयुष आनंद को 3 विकेट मिला, आदित्य राज ने 2 विकेट लिए और अंकित को 1 विकेट लेने में सफलता हासिल हुई.

Match Officials Pawan Kr Singh, Md. Kudush, Sachin Kumar and Match Referee A.K. Pahuja


सीतामढ़ी के 113 रनों के जवाब में खेलने उतरी मधुबनी की टीम जीत के लक्ष्य को 31 ओवर में हासिल कर 5 विकेट से जीती. मधुबनी की तरफ से संजय यादव ने 26 रन बनाए, आयुष आनंद 28 रन, विकास भास्कर ने 27 रनों का योगदान दिया.
सीतामढ़ी की गेंदबाजी में वैभव और राजेश ने दो-दो विकेट लिए, रोहित कुमार को 1 विकेट लेने में सफलता हासिल हुई.
मधुबनी के आयुष आनंद को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.


आज के मैच में अंपायर थे मोहम्मद कुदुश और सचिन कुमार, स्कोरर की भूमिका में अनिकेत कुमार. मैच रेफरी के पूर्व क्रिकेटर एके पाहुजा थे . हेमंत ट्रॉफी का मैच आज 28 फरवरी को Laheriasarai के नेहरू स्टेडियम में खेला गया.

इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अन्य मैचों मे गया ने शेखपुरा को,अररिया ने मधेपुरा को तथा मुंगेर ने लखीसराय को पराजित किया.

#cricket #Sitamarhi #haymantrophy

RELATED POSTS

View all

view all