Sports
Advertisements

Muzaffarpur 28 February : चित्रांश खेल प्रकोष्ठ, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी कल्याण संघ,एवम मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Randhir Verma KK Prasad Football 2 nd शहीद रणधीर वर्मा एवम स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद फुटबॉल प्रतियोगिता में आज बुधवार 28 फरवरी 24 को टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में अमित इलेवन और इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड क्लब मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। खेल की समाप्ति पर अमित इलेवन फुटबॉल क्लब ने इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल अकादमी को 1 शून्य से पराजित किया।

Randhir Verma KK Prasad Football

Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football

इससे पूर्व प्रतियोगिता में आज के मैच का उद्घाटन श्री बालेश्वर प्रसाद सिन्हा ,श्री मयंक कुमार मुन्ना समाजसेवी,श्री बृजेन्द्र चौधरी ,श्री हरनाम सिंह ने टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजिंग सचिव शैलेंद्र कुमार,चंद्र शेखर कुमार उर्फ चंदू पंकज कुमार उर्फ गुड्डू,सुमन प्रसाद श्रीवास्तव, के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। खेल शुरू करने के मौके पर सभी अतिथियों के साथ-साथ फुटबॉल जगत से उपस्थित गणमान्य लोगों ने शहीद रणधीर वर्मा एवम स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।मैच के प्रारंभ में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी टीम गोल नही कर सकी मध्यांतर तक दोनो टीम शून्य शून्य गोल से बराबरी पर थे।

Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football


खेल के दूसरे हाफ में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड के डिफेंडर से डी एरिया में हैंडबॉल हो जाने के कारण निर्णायक अलीमुद्दीन के द्वारा अमित इलेवन के पक्ष में पेनल्टी दिया गया जिसके बाद अमित इलेवन फुटबॉल क्लब टीम के जर्सी नंबर 10 राजन ने 51 वे मिनट में अपनी टीम को मिले पेनल्टी से गोल कर अपनी टीम को 1 गोल से आगे कर दिया।दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने गोल के लिए कई शानदार मूव बनाएं और खिलाड़ियों द्वारा काफी उम्दा खेल का का प्रदर्शन किया गया और गोल करने के कई मौके गवाए।

Advertisements
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football

निर्णायक दल के ,अलीमुद्दीन इरशाद मल्लिक, रमेश कुमार एवम मुहम्मद सलाउद्दीन ने अपनी भूमिका निभाई। फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर के रूप के शाहरुख फिरोज ने अपनी भूमिका निभाई।

Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football

खेल के समाप्ति बाद अमित इलेवन फुटबाल क्लब ने इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब को एक शून्य से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। खेल के समाप्ति बाद न्यू स्टार फुटबॉल क्लब टीमके जर्सी नंबर 6 गौतम को बेस्ट ऑफ़ 22 के रूप में स्मृति कप से पुरस्कृत किया गया।पूरे टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच का बेस्ट 22 का पुरस्कार संजय कुमार चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के द्वारा अपनी माता स्वर्गीय मंजू देवी की स्मृति में दिया जा रहा है। विजेता कप और उपविजेता कप चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के सौजन्य से टूर्नामेंट कमिटी को दिया गया है।

Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
Randhir Verma KK Prasad Football
With Physiotherapist Shahrukh Firoz

सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया की मैच के दौरान अजय कुमार श्रीवास्तव, सुमन प्रसाद श्रीवास्तव,सतेंद्र कुमार पिंकू,मनोज कुमार दाकची,विशंभर प्रसाद सिन्हा ,महेंद्र प्रसाद ,डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज ,श्री नित्यानंद प्रसाद ,हरनाम सिंह ,सुनील कुमार सिंह , पंकज कुमार @ गुड्डू, अनिल कुमार सिंह सुधीर कुमार सिंह, ,संजय कुमार ,मुहम्मद सलाउद्दीन,राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार सिंह आकाश वर्मा ,नजीर हुसैन ,विजय कुमार रमेश प्रसाद अख्तर कमाल मुहम्मद रिजवान और फुटबॉल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। दिनांक 29 02 2024 को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम बनाम न्यू स्टार फुट बाल क्लब के बीच दिन के ढाई बजे से खेला जाएगा ।

#football #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.