Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 March : महेश प्रसाद सिंहा साइंस कॉलेज मुजफ्फरपुर के दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में आयोजित “नारी सशक्तिकरण : राष्ट्र निर्माण के परिप्रेक्ष्य में” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अर्चना पांडे ने किया जबकि मंच संचालन महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ नवीन कुमार ने किया. कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नलिन विलोचन ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है नारियों ने इस समाज को मुश्किल परिस्थितियों से उबारने एवं उत्तरोत्तर आगे ले जाने में अहम योगदान दिया है.

इस संगोष्ठी के आयोजक महाविद्यालय दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ नवीन कुमार ने स्त्रियों के वैश्विक स्थिति एवं उनके स्थान पर पावर प्लांट के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देकर अतिथियों को प्रभावित किया.


मुख्य अतिथि के रुप में बी आर बिहार विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सह विश्वविद्यालय इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजित कुमार ने कहा कि पुरुष पैसा कमा सकता है किंतु सौहार्द का वातावरण घर में स्त्री के द्वारा ही पैदा होता है. यह समझना जरूरी है कि स्त्री अबला नहीं है .वह सदैव सशक्त थी, हमें केवल सोच बदलने की जरूरत है. इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, विश्वविद्यालय के डीन, छात्र कल्याण प्रोफेसर रामकुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित एवं जागरूक बनाने की जरूरत है इसके लिए सरकार भी गंभीर है और उसके द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं.

Advertisements


अध्यक्षीय भाषण में प्रोफेसर पांडे ने कहा कि महिलाओं को शैक्षणिक, वैचारिक एवं व्यावहारिक शारीरिक रूप से सामर्थ्यवान बनाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए.


कार्यक्रम का दूसरा सत्र पूर्णतः शैक्षणिक था जिसकी अध्यक्षता डॉ ममता रानी, प्राचार्य आरबीबीएम कॉलेज ने की और नारी सशक्तिकरण को प्रभावशाली बनाने हेतु कई सुझाव दिए. इस सत्र के मुख्य वक्ता समकालीन हिंदी साहित्य की स्त्री-विमर्श को प्रमुखता देने वाली कथाकार गीताश्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी स्त्री सशक्त है बशर्ते कि स्त्रियां स्वयं जागरूक हो.

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के सीसीडीसी एवं आरडीएस कॉलेज की प्राचार्या डॉ अमित शर्मा ने कहा कि महिलाओं को जो भी पद का दायित्वा मिले उसका सच्चे ढंग से निर्वहन ही महिलाओं की सशक्ति का मूल आधार है. इस संबंध में उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम को औचित्य पूर्ण बताते हुए महाविद्यालय को बधाई भी दी साथ ही बीसीए कोर्स की व्यवस्था को देखते हुए कार्य कोर्स के समन्वयक डॉ ए एन शर्मा की तारीफ की.


इस सत्र का संचालन महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ शेखर शंकर मिश्र ने किया और गणित विभाग की डॉ रुचिता राज ने इस कार्य में उनका सहयोग किया. इस अवसर पर आए हुए प्रतिभागियों डॉ कविता कुमारी, अनुराधा कुमारी, श्वेता कुमारी आदि ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए जिसकी समीक्षा महाविद्यालय के डॉ ए.एन शर्मा, डॉ आशुतोष, डॉक्टर राजकुमार सिंह आदि शिक्षकों ने की. इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम के अंत में राजनीतिक विज्ञान विभाग के डॉ अमर बहादुर शुक्ला ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया.

#muzaffarpur #news #seminar #sciencecollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.