Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 March : लंगट सिंह कॉलेज के भौतिकी विभाग के पूर्व प्राध्यापक प्रो शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. वक्ताओं ने प्रो श्रीवास्तव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनसे जुड़ी यादें साझा की. अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की प्रो श्रीवास्तव के निधन से महाविद्यालय परिवार को साथ ही भौतिकी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.

प्रो राय ने कहा की प्रो श्रीवास्तव न सिर्फ भौतिकी के विद्वान थे , बल्कि साहित्य और कला में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी तथा छात्रों के मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहते थे. प्रो राय ने कहा की प्रो श्रीवास्तव सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत करते रहे तथा उनका सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व सहज ही सबको आकर्षित करता था. अपनी प्रशासनिक क्षमता और कुशल नेतृत्व से हमेशा शिक्षको, छात्रों और कर्मचारियों के हितों के लिए तत्पर रहते थे.

श्रद्धांजलि देते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो गोपालजी ने कहा की प्रो श्रीवास्तव लगभग 25 वर्षो तक कॉलेज के भौतिकी विभाग में प्राध्यापक रहे.

Advertisements

उनका जीवन भौतिकी के साथ ही साहित्य और संगठन के लिए समर्पित रहा. शोकसभा में प्रो ओ पी रमण ने भी अपने विचार व्यक्त किया.शोक प्रकट करने वालो में प्रो अशोक अंशुमान, प्रो एसआर चतुर्वेदी, डॉ फैयाज अहमद, डॉ रितुराज कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ अर्धेन्दु, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ एस एन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ इम्तियाज आदि शामिल रहे.

#lscollege #news #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.