Headlines

ग्यारह विश्वविद्यालय के अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर पटना में धरना शुरू

SKJ Law College
Advertisements
Dharna started in Patna demanding regularization of service of guest professors of eleven universities

Patna 22 March : ग्यारह विश्वविद्यालय के अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरना शुरू।

*सरकार अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमित करें -माले विधायक अरवल, श्री महानंद सिंह।

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के आह्वान पर पटना के गर्दनीबाग में पांच दिवसीय धरना कार्यक्रम में ग्यारह विश्वविद्यालय के लगभग चार सौ अतिथि प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। धरना का कार्यक्रम प्रदेश संयोजक डॉ सतीश कुमार दास की अगुवाई में शुरू हुआ।

SKJ Law College
माले विधायक श्री महानंद सिंह


मुख्य मांगे:-विगत तीन-चार वर्षों से पूरे बिहार के विश्वविद्यालय में कॉलेजों में कार्यरत लगभग तीन हजार अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमित की जाए।
अतिथि प्राध्यापकों ने अपनी मांग को बुलंद करते हुए कहा कि–
*अतिथि प्राध्यापकों ने सरकार से लगाई है गुहार
क्यों नहीं उनकी नौकरी सुरक्षित कर रही है सरकार!
*नौकरी का वादा करने वाली सरकार, क्यों नहीं कर रही हमारे सुरक्षित भविष्य की चिंता
*अतिथि प्राध्यापकों का दर्द समझने वाला कोई नहीं!

SKJ Law College


माले विधायक श्री महानंद सिंह ने अतिथि प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांगे जायज है सरकार जल्द से जल्द उनकी सेवा को नियमित करें। अतिथि प्राध्यापकों की मांगों के समर्थन में जल्द ही विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।
प्रदेश संयोजक डॉ सतीश कुमार दास ने बताया कि यूजीसी के मानदंडों पर अतिथि प्राध्यापकों की बहाली सलेक्शन कमेटी के माध्यम से हुई है। ऐसे में स्थाई शिक्षकों के बहाली होते हैं इनको हटाने का प्रश्न क्यों उठ रहा है? आज सभी विश्वविद्यालयों में हिंदी के स्थाई शिक्षकों की सूची आ जाने से अतिथि प्राध्यापकों में सेवा से हटने का डर सता रहा है। आखिर तीन-चार वर्षों तक सेवा देने के बाद क्या ये शिक्षक किसी काम के नहीं रहेंगे? सरकार इनके प्रति संवेदना दिखाएं और इनकी सेवा को नियमित करे।


धरना को डॉ हरिमोहन, डॉ मनीष कुमार सिंह, डॉ अमित यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ मनोज पांडे, डॉ आदित्य, डॉ अमर, डॉ एस पी राय, डॉ हरेंद्र, डॉ शिवाकांत मिश्रा, डॉ मुकेश, डॉ रवि, डॉ आमोद प्रबोधी, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ ब्रजेश कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।


विभिन्न विश्वविद्यालय के अध्यक्षों में डॉ मुकेश प्रसाद निराला,डॉ आनंद आजाद, डॉ ललित किशोर, डॉ बच्चा रजक, डॉ आदित्य ने भी सभा को संबोधित किया और अतिथि प्राध्यापकों की मांगों को जायज ठहराया।

#guestteacher #universitynews #news