Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 March: आज से पार्ट थर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन विश्वविद्यालय परीक्षा भवन में चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ शुरू। मूल्यांकन निदेशक डॉ अमिता शर्मा ने बताया कि अभी इतिहास विषय की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। बाकी विषय की कॉपियों का मूल्यांकन जल्द से जल्द शुरू करा दिया जाएगा।अभी तक विभिन्न विषयों के कुल 409 परीक्षकों ने ज्वाइन किया है।

परीक्षक ज्वाइन करने के समय अपने कॉलेज से रिलीविंग लेटर निश्चित रूप से लेते आएंगे। मूल्यांकन कार्य सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। मूल्यांकन निदेशक डॉ अमिता शर्मा और परीक्षा नियंत्रक डॉ टी के डे ने परीक्षा भवन की व्यवस्था का जायजा लिया।

मूल्यांकन कार्य की समुचित व्यवस्था एवं परीक्षा भवन का निरीक्षण कर मंत्रणा करते हुए मूल्यांकन निदेशक डॉ अमिता शर्मा एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ टीके डे।

लाइट, जल, पंखा एवं बैठने की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण कर लिया गया है। बताया कि कुल 600 परीक्षकों की बैठने की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। पार्ट थर्ड का रिजल्ट जल्द से जल्द हो इसके लिए ससमय मूल्यांकन कार्य संपन्न करा लिया जाएगा।

Advertisements


#muzaffarpur #universitynews #brabu #biharuniversity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.