14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम लेना दंडनीय अपराध हैं – चक्रपाणि
March 28, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 28 March :दिनांक 28/03/2023 को बाल श्रम उन्मूलन विमुक्त एवं पुनर्वास विषय पर समीक्षात्मक बैठक मुजफ्फरपुर परिसदन में बिहार बाल श्रमिक आयोग अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने श्रम अधीक्षक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी , सिविल सर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे से एवं 14 से 18 वर्ष तक किशोरों से खतरनाक नियोजनो में कार्य कराना दंडनीय अपराध है कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो बाल श्रम करवाते पकड़े गए तो होगी कारवाई I

सरकारी कर्मचारी पदाधिकारी बाल श्रमिकों से सेवा लेते पकड़े गए तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के साथ साथ विभागीय कार्रवाई होगी बाल श्रमिकों एवं खतरनाक नियोजन में लगे बालसमिको का सर्वेक्षण 3 माह के अंदर किया जाए । बाल श्रम सभ्य समाज के कलंक हैं मुख्यत: गरीबी आर्थिक स्तर पर पिछड़ जाने एवं अशिक्षा का परिणाम है, शिक्षा मौलिक अधिकार है विमुक्त बाल श्रमिक के परिवारों को इंदिरा आवास, राशन कार्ड एवं भूमि आवंटन लाभ अभिलंब दिलवाया जाए, विमुक्त बच्चे को विद्यालय ले जाकर शिक्षा से जोड़ा जाए विमुक्त बाल श्रमिक के माता-पिता मनरेगा योजना एवं श्रम संसाधन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ दिलाया जाए तब तक बाल श्रम पर रोक नहीं लगाया जा सकता है I

बाल श्रम रोकने के धावा दल गठन कर लगातार अभियान चलाया जाए बाल श्रम रोकने के लिए जिला प्रखंड पंचायत गांव में जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ता के साथ रैली प्रभात फेरी नुक्कड़ नाटक सेमिनार कार्यशाला कर जागरूकता अभियान चलाया जाए I
लंगट सिंह महाविद्यालय में अब होगी इन विषयों में स्नातकोतर की पढ़ाई – GoltooNews https://t.co/aiBfNvJWa4 #lscollege #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 28, 2023
बैठक में सिविल सर्जन मुजफ्फरपुर डॉक्टर उमेश चंद्र सिंह, अजय कुमार श्रम अधीक्षक मुजफ्फरपुर, विनोद कुमार शर्मा जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिखा राय नियोजन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर वरुण कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गायघाट प्रभारी कटरा बागेश्वर कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बाटी ,प्रकाश कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुढ़नी, संजीत कुमार चौधरी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मोतीपुर गौतम कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी साहिबगंज प्रभार मडबन , अरविंद कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सकरा प्रभार बचा एवं बंदरा शशांक शेखर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सरैया प्रभार पारू, डॉ रश्मि राज श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुरौल प्रभार मुसहरी, प्रकाश कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मीनापुर, उपस्थित थे I
#muzaffarpur #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all