Muzaffarpur News

लंगट सिंह महाविद्यालय में अब होगी इन विषयों में स्नातकोतर की पढ़ाई

Advertisements

लंगट सिंह महाविद्यालय में अब होगी भोजपुरी, अंग्रेजी, भूगोल, संस्कृत, संगीत और वाणिज्य विषयों में स्नातकोतर की पढ़ाई

Muzaffarpur 28 March : सरकार के उपसचिव ने बी. आर. ए. वि. यू. के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर लंगट सिंह महाविद्यालय में भोजपुरी, अंग्रेजी, भूगोल, संस्कृत, संगीत और वाणिज्य के सभी अनिवार्य विषयों में स्नातकोतर की पढ़ाई शुरु करने की स्वीकृति दी है।

लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ. पी. राय ने प्रेस कॉफ्रेन्स करके बताया कि स्वीकृत सभी विषयों में इस सत्र 2023-24 में नामांकन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी साथ ही तीस छात्रों पर एक शिक्षक की उपलब्धता के अनुसार अगर किसी विषय में किसी शिक्षक की कमी पड़ने पर कुलपति से मांग की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि कई विषयों में महाविद्यालय में पहले से ही कई विशेषज्ञ शिक्षक हैं वे नव नामांकित छात्रों को संबंधित विषयों में ज्ञानवर्द्धन करेंगे।

लंगट सिंह महाविद्यालय में अब होगी इन विषयों में स्नातकोतर की पढ़ाई

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के आधारभूत संरचना और मुजफ्फरपुर में कला के प्रति लोंगों के रुझान को देखते हुए सरकार ने सीधे संगीत विषय में स्नातकोतर की पढ़ाई कराने की स्वीकृति दी है। यह विश्वविद्यालय स्तर पर बड़ी उपलब्धि है। प्रेस कान्फ्रेस के मौके पर डा. राजीव कुमार. डा. त्रृतुराज कुमार, डा. राजेश्वर कुमार, डा. नवीन कुमार समेत कई शिक्षक भी मौजूद थे।

#lscollege #muzaffarpur News

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.