Bihar NewsMuzaffarpur News
Advertisements

Patna 24 February : University Guest Teachers सेवा नियमितीकरण को लेकर अतिथि सहायक प्राध्यापक पटना में आंदोलन करेंगे.

University Guest Teachers

University Guest Teachers
University Guest Teachers सेवा नियमितीकरण को लेकर अतिथि सहायक प्राध्यापक पटना में करेंगे आंदोलन


*6-7 मार्च को पटना में दो दिवसीय महाधरना का आयोजन
*अतिथि सहायक प्राध्यापकों का जल्द हो नियमितीकरण
*पांच वर्षों से अधिक से दे रहे हैं सेवा

University Guest Teachers


बैठक में लिए गए निर्णय:
*धरना को सफल बनाने के लिए कॉलेज स्तर पर कमेटी बनाई गई
*हर जिला में अवस्थित कॉलेज में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि धरना में सभी विश्वविद्यालयों से अधिक से अधिक संख्या में अतिथि प्राध्यापकों की भागीदारी हो।
धरना की सफलता के लिए सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधानसभा तथा विधान परिषद सदस्यों से संपर्क साधा जाएगा।

Advertisements
University Guest Teachers
University Guest Teachers

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पांच वर्षों से अधिक से अतिथि प्राध्यापक विश्वविद्यालय एवं कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण सेवा दे रहे हैं। ज्ञात हो कि अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति यूजीसी मानदंडों के अनुसार उसी प्रक्रिया के तहत किया गया है जिस प्रक्रिया के तहत बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। अतः अतिथि प्राध्यापकों का नियमितीकरण जायज मांग है। माननीय मुख्यमंत्री को सहानुभूति पूर्वक अतिथि प्राध्यापकों की मांगों पर विचार करना चाहिए।

University Guest Teachers protest
University Guest Teachers protest

बैठक में संघ के डॉ राघव कुमार, डॉ नितेश कुमार, डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ रंजीत कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ राकेश रंजन, डॉ संजय कुमार यादव, डॉ पूजा शेखर, दो मंजूली श्री, डॉ मीनू कुमारी, डॉ रवि भूषण सिंह, डॉ विपिन कुमार, डॉ शांतनु सौरभ, डॉ राजेश्वर राय, डॉ परमानंद लाल, डॉ रामकृष्ण, डॉ मयंक मौसम, डॉ नवीन कुमार, डॉ नीरज कुमार, डॉ दिगंबर झा, डॉ दीपक कुमार रजक, डॉ विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.