www.goltoo.in

Gayatri Devi Memorial राज्य स्तरीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ

February 25, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-02-25T181014.0991

Muzaffarpur 25 February : मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ एवं Gayatri Devi Memorial गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज 25 फरवरी, 2025 को राज्य स्तरीय- “गायत्री देवी मेमोरियल” विंटर आइ0 एम0 ट्रेनिंग कैंप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ।

Gayatri Devi Memorial शतरंज प्रशिक्षण शिविर

आज दिनांक 25 फरवरी, 2025 को स्थानीय कम्पनीबाग स्थित “मुजफ्फरपुर क्लब” के सभागार में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व ऊक्त प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि गणवंत कुमार मल्लिक के साथ विशिष्ट अतिथि शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक सह संघ के अध्यक्ष, डॉक्टर विमोहन कुमार और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, इंटरनेशनल मास्टर, नीरज कुमार मिश्रा के साथ अन्य अतिथि में गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यपालक सचिव, संजय कुमार श्रीवास्तव और राजीव कुमार सिन्हा ने बारी-बारी से संबोधन कर के किए।

 Gayatri Devi Memorial शतरंज प्रशिक्षण शिविर
Gayatri Devi Memorial शतरंज प्रशिक्षण शिविर

इसके उपरांत स्व0 माता गायत्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित किया गया। तदुपरांत संघ के अध्यक्ष, डॉक्टर विमोहन कुमार ने मुजफ्फरपुर के होनहार खिलाड़ी, तेजस शांडिल्य के साथ शतरंज कि चाल चल कर विधिवत शुरूआत किए।


यह प्रशिक्षण शिविर आगामी 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा।

 Gayatri Devi Memorial शतरंज प्रशिक्षण शिविर
Gayatri Devi Memorial शतरंज प्रशिक्षण शिविर

ऊक्त प्रशिक्षण शिविर में वैसे एम0 डी0 सी0 ए0 से संबद्ध प्रतिभागी जिन्होंने साल 2023-24 में आयोजित जिलास्तरीय चैम्पियनशिप मे भाग लिए हो और आधिकारिक टीम मे चयनित होकर बिहार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया हो उनको मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा निशुल्क प्रवेश दिया गया। ऊक्त प्रशिक्षण शिविर में बिहार के विभिन्न जिले से 18 प्रतिभागियों सहित कुल 40 प्रतिभागियों को ही पहले आएँ और पहले पाएँ के आधार पर प्रवेश दिया गया है।

 Gayatri Devi Memorial शतरंज प्रशिक्षण शिविर
Gayatri Devi Memorial शतरंज प्रशिक्षण शिविर

उक्त प्रशिक्षण शिविर में भारत के जाने-माने शतरंज खिलाड़ी सह प्रशिक्षक इंटरनेशनल मास्टर नीरज कुमार मिश्रा (IM) के द्वारा बच्चों को अगले 4 दिनो तक शतरंज के बारीकियों का गुण सिखाया जाएगा। उसके उपरांत आगामी 01-02 मार्च, 2025 को राज्य स्तरीय- “गायत्री देवी मेमोरियल” बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2025 आयोजित किया जाएगा जिसमे कुल लगभग 44000/- रूपया नगद पुरस्कार स्वरूप बांटा जाएगा।

उक्त कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव, राजीव रंजन ने किया वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन करने में मुख्य रूप से अभिजीत कुमार, विजय कुमार, मनीष कुमार, अभिषेक सोनू सराहनीय योगदान दिया।
उक्त बात की जानकारी संघ के सचिव, राजीव कु0 रंजन के द्वारा दिया गया।

RELATED POSTS

View all

view all