Muzaffarpur April : Muzaffarpur News में जीविका द्वारा शनिवार को जिले के चार प्रखंडों में पांच नीरा स्टॉल का शुभारंभ किया गया। कटरा, गायघाट बन्दरा और बोचहा में विधिवत रूप से नीरा स्टॉल का उद्घाटन किया गया । जीविका द्वारा नीरा की गुणवत्ता और नीरा के फायदों को लेकर कई सारे बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।
Muzaffarpur News नशा मुक्ति अभियान के तहत जीविका दीदियों ने किया प्रभात फेरी – GoltooNews https://t.co/rKJsW5XeJw #muzaffarpur #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 1, 2023
ज्यादा से ज्यादा लोग नीरा का इस्तेमाल करें और नीरा के लाभ से खुद को स्वस्थ रख सके। इस के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले में कई नीरा स्टॉल का शुभारंभ होगा ।

नीरा स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है और इसके लाभ से कई तरह की बीमारियां दूर होती है ।जिसको लेकर प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में नीरा से बने अन्य उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। नीरा के गुड़, पेड़ा और आइसक्रीम सहित कई उत्पादों को बनाकर बाजारों में बेचना प्रारंभ किया गया है।
#jeevikadidi #Muzaffarpur #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।