Information Science के बदलते आयाम एवं आधुनिक युग में विषय की महत्ता पर विशेष व्याख्यान
April 5, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 5 April : लंगट सिंह कॉलेज के पुस्तकालय व सूचना विज्ञान विभाग में दो दिवसीय विशेष व्याख्यान का शुभारंभ हुआ. अपने संदेश में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की इस तरह के विशेष व्याख्यान से छात्रों को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के बदलते आयामों एवं आधुनिक युग में विषय की महत्ता के बारे में अद्यतन जानकारी मिलेगी. उन्होंने कहा की सभी विभागो खासकर वोकेशनल पाठ्यक्रमों में छात्रों के लिए समय पर विशेषज्ञों के विशेष व्याख्यान आयोजित की जाती है जिससे छात्र संबंधित क्षेत्र में विशेष स्किल सीख सके.

उन्होंने कहा की महाविद्यालय की खुद ही अति समृद्ध ऐतिहासिक केंद्रीय लाइब्रेरी के साथ ही विज्ञान के विषयों में विभागो की अपनी लाइब्रेरी भी है जिसके संरक्षण और संवर्धन के लिए विगत वर्षो में बहुत प्रयास किए गए हैं. व्याख्यान के वक्ता श्री हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के उप पुस्तकालयअध्यक्ष डॉ संजीव सर्राफ और केंद्रीय पुस्तकालय, बीएचयू के उप पुस्तकालयअध्यक्ष डॉ रामकुमार डांगी ने अपने व्याख्यान में कहा पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग एक विकासशील विभाग है.

इस क्षेत्र में करियर की सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में अत्यधिक मांग है. पुस्तकालय अध्यक्ष के रूप में काम करने के अलावा, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के छात्र ग्रंथ सूची और कैटलाग तैयार करने में प्रोफेसरों के शोध सहायक या प्रकाशन कंपनियों में कार्य कर सकते हैं.
University News : बी. आर. ए. बिहार यूनिवर्सिटी के पार्ट-3 की विशेष प्रायोगिक परीक्षा – GoltooNews https://t.co/0bDfQqMRuj
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 4, 2023
कार्यक्रम में दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो राजीव कुमार, हिंदी विभाग के प्रो राजीव झा, विश्वविद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ कौशल किशोर चौधरी, डॉ विजय कुमार आदि ने भी विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन विभाग के समन्वयक डॉ ऋतुराज कुमार ने किया. मौके पर डॉ नवीन कुमार, मनोज कुमार शर्मा, पूनम कुमारी, रोहित कुमार, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे.
#muzaffarpur #news #universitynews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all