Jeewachh College Motipur में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
December 5, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 5 December : Jeewachh College Motipur जीवछ काॅलेज, मोतीपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.उप विकास आयुक्त -सह- ई.आर.ओ., 96-बरूराज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र श्री आशुतोष द्विवेदी ने उपस्थित छात्र/छात्राओं से निर्वाचन सूची में अपना नाम दर्ज कराने को लेकर आहवान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा मतदाता से लोकतंत्र को और भी सशक्त और मजबूत होगा।

Jeewachh College Motipur
उन्होने अर्हता प्राप्त सभी छात्र/छात्राओं से फोटो निर्वाचक सूची में अपना नाम शामिल कराने का आह्वान किया और साथ ही अपने आस-पड़ोस और मित्र बंधु जो 18 वर्ष की न्यूनतम अर्हता प्राप्त कर लिए हैं, उन्हें भी संदेश देने को कहा। प्रत्येक उपस्थित छात्र/छात्राओं को न्यूनतम 05 भावी मतदाता को जोड़ने का लक्ष्य दिया। उन्होंने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि लगातार सफलता की ओर बढ़े, मेहनत करें। उन्होंने जापानी तकनीक काईजेन पद्धति का उल्लेख करते हुए कहा कि आप सत्त मेहनत करके आगे बढ़ें। जागरूक होने के लिए समाचार पत्रों में संपादकीय और अच्छी बातों को नियमित रूप से पढ़े।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची निर्वाचक प्रक्रिया का मुख्य आधार है। युवा वर्ग की शक्ति समय-समय पर निर्वाचक सूची में जुड़ती है और सूची को अधिक सशक्त और मजबूत बनाती है, जिससे हमारा लोकतंत्र और भी अधिक मजबूत बनता चला जाता है।

उन्होंने सभी पात्र युवा/युवतियों से प्रपत्र-6 में नाम जोड़वाने का आह्वान किया। डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. चाॅदनी सिंह ने भी स्वीप के तहत जागरूकता के महत्व को बताया। उन्होंने कैम्प एम्बेस्डर के जरिये अधिक से अधिक नाम जुड़वाने और निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदार बनने हेतु अपील किया। उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा कार्यक्रम के संयोजक सत्यप्रिय कुमार ने भी online माध्यम से वोटर हेल्प लाईन ऐप के बारे में जानकारी दी।
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने क्वीज के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता का संदेश दिया और प्रचार-प्रसार किया। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिमी सुश्री सृष्टि प्रिया ने भी युवाओं को इस पुनित कार्य के लिए प्रेरित किया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मोतीपुर -सह- ए.ई.आर.ओ., बरूराज एवं प्राचार्य जीवछ काॅलेज संजीव मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
Chaturbhuj Cup Football हाजीपुर ने Muzaffarpur को पराजित https://t.co/bDxHv4VHZz #goltoo #muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 5, 2023
इस अवसर पर आठ काउन्टर बनाये गये थे, जहां भाड़ी संख्या में पत्र युवक/युवतियां प्रपत्र-6 के माध्यम से निर्वाचक सूची में आॅफलाईन के माध्यम से अपना नाम दर्ज करने के लिए आवेदन जमा कर रहे थें। कार्यक्रम के दौरान ही प्रपत्र-6 में 500 आवेदन प्राप्त हो गये। यह आवेदन प्राप्त करने का सिलसिला 9 दिसम्बर तक चलेगा। निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक सूची में पंजीकरण करने के लिए एक कैलेण्डर वर्ष में चार अर्हता तिथियां निर्धारित की गयी है। 01 जनवरी, 01 अपै्रल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर में से किसी भी अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर आॅलाईन या आॅनलाईन के माध्यम से आवेदन फाॅर्म-6 में कर सकते हैं। साथ ही मतदाता हेल्प लाईन 1950 का प्रयोग कर पंजीकरण से संबंधित अन्य जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
27 अक्टूबर 2023 से लेकर अबतक प्रपत्र-6 में 73 हजार आवेदन प्राप्त किये गये हैं, जिसमें से 21 हजार सिर्फ 18-19 आयु वर्ग के युवा है। दूसरी ओर एफ.एल.सी. ओके वाले ई.वी.एम. मशीनों की सूची विवरणी सभी राजनैतीक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गयी है। समाहरणालय सभागार में भी ई.वी.एम. मशीनों का डेमोस्टेªशन काउन्टर बनाया गया, जहां निर्वाचन की प्रक्रिया को आमजनों के बीच बताया जा रहा है/जागरूक किया जा रहा है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all