Sports
Advertisements

Muzaffarpur 16 April : 12th Karate Belt Grading Test आज दिनांक 16 अप्रैल 2023 (रविवार) को मलीघाट स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब मे “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के तात्वाधान मे 12वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2023 का आयोजन किया गया। जिसमे की रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स् के मुजफ्फरपुर, सोनपुर व नरकटियागंज ब्रांच के कुल 75 कराटे खिलाड़ियो नें भाग लिया जिसमें से कुल 61 खिलाड़ियों ने परिक्षा पास किया।

12th Karate Belt Grading Test

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे सफल सभी खिलाड़ियो को “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के चेयरपर्सन ग्रैंडमास्टर सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव ने बेल्ट बांधकर, प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे टॉप करने वाले खिलाड़ी हिमांशु राज को एडवांस ब्लैक बेल्ट के साथ गोल्ड मेडल, जाह्नवी श्री सिल्वर मेडल व रिधान झा को ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Karate Belt Grading Test
Karate Belt Grading Test

बेल्ट प्रमोशन पाने वाले खिलाड़ियों की सूची

बेल्ट प्रमोशन पाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

Advertisements

हिमांशु राज (एडवांस ब्लैक बेल्ट), जाह्नवी श्री एवं रिधान झा (ब्राउन बेल्ट), आदित्य राज ठाकुर, जायद, कृष राज आदित्य चौबे (ब्लू बेल्ट), हिमांशु भगत, श्रृणिका परासर, अभिउदय सिन्हा, आत्म ज्योति, अनमोल आरंभ (ग्रीन बेल्ट), आयूष, प्रजवल, आकाश पटेल, जाकिर, यस राज, प्रियांशी (ऑरेंज बेल्ट), व कृषभ, तेजस राज, पुलकित पुष्कर समेत बाकी सभी खिलाड़ियों को (येल्लो बेल्ट) मे प्रमोशन दिया गया।

इसके साथ ही इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव सेंसई शिल्पी सोनम, मुख्य परीक्षक सेंसई आशिफ अनवर, सूरज पंडित, बबली सिंह, उपासना आनंद निणार्यक के रूप मे सामिल हुए।

सभी जानकारियां सेंशई शिल्पी सोनम सचिव, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन, द्वारा दी गई .

#karate #karategrading

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.