Bihar News
Advertisements

Patna 16 April : Zoological Survey Of India भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेड.एस.आई) के गंगा सम भूमि केंद्र, पटना द्वारा ‘गंगा नदी की परिस्थितिकी अवसर और चुनौतियां’ विषय पर पटना के जेड.एस.आई प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में जंतु विज्ञान विश्वविद्यालय विभाग बी.आर.ऐ. बिहार विश्वविद्यालय के छात्रों एवं शोधार्थियों ने अपने प्रोफेसर डॉ ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

Zoological Survey of India
Zoological Survey of India Twitter Image

कार्यक्रम का उद्घाटन

इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया और जेड.एस.आई के निदेशक डॉ धृति बनर्जी ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. प्रमुख वैज्ञानिक वक्ता माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटरा के कुलपति और डॉल्फिन मैन ऑफ इंडिया के रूप में सुविख्यात प्रोफेसर डॉ आर के सिन्हा ने गंगा की पारिस्थितिकी के समक्ष उत्पन्न चुनौतियां एवं उनसे निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला.

बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर

बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के जंतु विज्ञान विश्वविद्यालय विभाग के छात्रों एवं शोधार्थियों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अविरल गंगा निर्मल गंगा की राह में आने वाली समस्याओं और उनके संभावित समाधानओं का बखूबी चित्रण किया. मंत्री सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं वैज्ञानिकों ने इन पोस्टरों में विशेष रुचि दिखाई और इनकी सक्रिय भागीदारी से प्रभावित होकर जेड.एस.आई निदेशक डॉक्टर धृति बनर्जी ने B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के छात्रों एवं शोधार्थियों को जेड एस आई की संस्थागत सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के डॉ ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह के अनुरोध को स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय के साथ इससे के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने की स्वीकृति की मंशा भी जताई.

Advertisements

इस अवसर पर पोस्टर प्रेजेंटेशन में भाग लेने वालों में रविकांत, अमरेश कुमार, नीतीश गौरव, प्रीति, रंजना, राहुल कुमार, रश्मि प्रभा, दिलशाद रजा, मीना कुमारी प्रमुख थी. इनके अतिरिक्त अल्पना मलिक, नेहा रानी, शैलेंद्र कुमार, दीपक कुमार राम, वाचस्पति शाही, रश्मि रूपम, सुप्रिया कुमारी, दिनेश कुमार, सविता कुमारी, अर्चना प्रकाश, प्रगति कुमारी गुप्ता, पूनम कुमारी आदि ने भी सेमिनार में हिस्सा लिया, गंगा समभूमि केंद्र के पटना के संयुक्त निदेशक एवं वैज्ञानिक इंजीनियर डॉक्टर गोपाल शर्मा ने भी सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

#zoologicalsurveyofindia #brabu #biharuniversity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.