Bihar News
Advertisements

आज छात्रों का बिहार बंद का आह्वान है.छात्रों के बिहार बंद को महागठबंधन के भी समर्थन मिल रहा है.पटना के डाकबंगला चौराहे पर पप्पू यादव के नेता सड़क जाम और धरना दे रहे हैं.साथ कुछ पुलिस कर्मी झड़प में घायल भी हुए है जिनमे एक SDM भी है.राजद के नेता भी इस आंदोलन में कूद पड़े हैं.लगभग सभी विपक्षी पार्टियां छात्रों के आंदोलन को हवा देने का काम कर रहे है.कुछ कोचिंग संचालकों के खिलाफ FIR भी दर्ज हुए है.उनपर छात्रों को भड़काने का आरोप है.इनमे प्रमुख हैं खान सर्. गोरखपुर के खान सर् जो पटना में कोचिंग चलाते हैं जिसमे ज्यादातर गरीब बच्चे ही पढ़ते है.खान सर् अपने You Tube चैनल के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है.अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं.किसी भी विषय वो जनरल नॉलेज हो ,फिजिक्स हो,देश की समस्या हो उसे इस अंदाज में समझाते हैं कि आम आदमी भी समझ जाता है और भूलता नहीं , उस समस्या को सुलझाने के तरीके भी बताते हैं.

Khan Sir

खान सर् अक्सर विवादों में भी रहे हैं या कह सकते हैं चर्चा में रहे हैं.कभी उनके असली नाम पर तो कभी उनके तौर तरीकों पर.उनका असली नाम कभी अमित सिंह तो कभी फैजल खान असल जानकारी अभी भी विवादित ही है. पढ़ने पढ़ाने के शौकीन खान सर् पटना में खान सर् रिसर्च सेंटर चलाते हैं.

RRB NTPC मुद्दे पर भी उन्होंने पिछले चार दिनों से अपनी राय रखी RRB की गलतियां बताई और उसे दूर करने के उपाय भी बताए.उन्होंने RRB Patna,Muzaffarpur सभी से बातें की और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखने की बात की.गलतियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2019 की परीक्षा का रिजल्ट 2022 में आता है और 7.5.लाख स्टूडेंट्स की जगह 3.80 लाख Students के रिजल्ट ही प्रकाशित हुए.बाकी के छात्र अधर में लटक गए.खान सर् ने रेल मंत्री से गंभीरता से विचार करने को कहा है. ग्रेजुएट और इंटर की अलग रिक्तियां होनी चाहिए थी.ग्रुप D की दो परीक्षा की घोषणा कर दी गई.कोई वेटिंग लिस्ट नही बानी.एक छात्रों के नाम चार जगह प्रकाशीत हुए.

Advertisements
From Twitter

पिछले 24 घंटे से खान सिर भारत के सभी समाचार चैंनलों पर समस्या और समाधान दोनों बताते हुए थक गए है.RRB और पुलिस ने उनपर बवाल मचाने और उकसाने का आरोप लगा फिर भी दर्ज कराया है.पुलिस के अनुसार खान सर् के ट्वीट के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू किया.

गौरतलब है कि पिछले 3 दिनों में आरा और गया में ट्रेन की बोगियों को आग के हवाले कर दिया था छात्रों ने.आज भी छात्रों के बिहार बंद में कई जगह ट्रेनों को रोक गया है.इसमे अब राजनितिक पार्टियां कूद पड़ी हैं.दरभंगा,खगड़िया,बक्सर,भागलपुर, समेत कई जगहों पर ट्रेन रोकी गई है.पटना में केंद्र डाक बंगला चौराहा रहा.साथ ही पटना के अन्य हिस्सों में भी राजनीतिक पार्टियां बंद में भाग ले रही हैं.रेलवे अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार की 7 राजनीतिक पार्टियों RJD, कांग्रेस, JAP, CPI, CPM, CPI-ML और VIP के कार्यकर्ता सड़क पर हैं.पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा, भागलपुर, गोपालगंज में अभी तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के समाचार आ रहे हैं.जहानाबाद में तो बीच सड़क पर क्रेन लगा कर जाम कर दिया गया.

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी RRB-NTPC रिजल्ट से नाखुश छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। सुशील मोदी की माने तो रेल मंत्री ने छात्रों की दोनों प्रमुख मांगों पर सहमति दे दी है.

#patnanews #biharband #biharnews #rrbntpc #khansir

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.