www.goltoo.in

मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे…भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन ,दो दिन का राष्ट्रीय शोक Lata Mangeshkar Passes Away at 92

February 6, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage (88)

भारत ने भारत रत्न,सुरों की मल्लिका, लता जी को खो दिया है . जिंदगी की जंग हारगई लता जी.पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थी पर उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं दिख रहा था और अंततः जिंदगी की जंग हार गई लता जी,पर उनकी आवाज सदियों तक कानों में गूंजती रहेगी.आज उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। लता जी के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए शिवाजी पार्क में रखी जाएगी।
92 वर्षीय लता जी 8 जनवरी से अस्पताल में थी .उनकी कोरोना जाँच पॉजिटिव आई थी 29 दिनों तक जिंदगी की लड़ाई में वो हार गई.स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फ़ैल गई है।
लगभग दो साल से घर के बाहर कदम नहीं रखा था उन्होंने फिर भी वे कोरोना की चपेट में आ गई.बताय जा रहा की नौकर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से वे बीमार पड़ी थी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लता जी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए लिखा
लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। भारत रत्न, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।


प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है. उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी. लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है. उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की. शांति.

ट्विटर पर लता जी की यादों और श्रद्धांजलि के संदेशों की सुनामी

मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे…

एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे… और ऐसी आवाज को कोई कैसे भूल सकता है! लता मंगेशकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ, मेरी संवेदना और प्रार्थना. ओम शांति.

Career


लता मंगेशकर एक भारतीय पार्श्व गायिका और संगीत निर्देशक हैं। वह भारत में सबसे प्रसिद्ध और सबसे सम्मानित पार्श्व गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने एक हजार से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए हैं और लता मंगेशकर ने छत्तीस से अधिक भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं, जिनमे मुख्य रूप से हिंदी और मराठी हैं ।वह गायिका आशा भोसले, हृदयनाथ मंगेशकर, उषा मंगेशकर और मीना मंगेशकर की बड़ी बहन हैं।


सिनेमा में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 1989 में भारत सरकार द्वारा उन्हें प्रदान किया गया था। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है।
1974 में, द गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने लता मंगेशकर को इतिहास में सबसे अधिक रिकॉर्ड की गई कलाकार के रूप में सूचीबद्ध किया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने 1948 और 1974 के बीच “20 भारतीय भाषाओं में कम से कम 25,000 एकल, युगल और कोरस समर्थित गाने” रिकॉर्ड किए थे।
2011 में, गिनीज ने संगीत इतिहास में सबसे अधिक रिकॉर्ड किए गए कलाकार के रूप में आशा भोसले को रिकॉर्ड का श्रेय दिया, “1947 के बाद से 11,000 एकल, युगल और कोरस गीतों और 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में रिकॉर्ड करने के लिए”।

#latamangeshkar #latajee #latamangeshkardeath

RELATED POSTS

View all

view all