Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 May : Muzaffarpur News आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई के तत्वावधान में एनएसएस कार्यकर्ताओं ने पीएस भिखनपुरा स्कूल में बच्चों के बीच चमकी और एइएस से बचाव के लिए 15 दिनों तक जागरूकता अभियान चलाने का काम किया। विगत 15 दिनों से एनएसएस कार्यकर्ताओं के ग्रुप लीडर आरती कुमारी और अंजलि कुमारी के नेतृत्व में बच्चों के बीच कई कार्यक्रम चलाए गए जिसमें योग की शिक्षा, व्यवहार चिकित्सा, हास्य योग, भाषण कला, कहानी एवं कविता लेखन कला, पेंटिंग, गायन आदि की ट्रेनिंग दी गई। बच्चों के बीच स्वस्थ प्रतियोगिता का माहौल भी तैयार किया गया।

 ग्रुप लीडर आरती कुमारी और अंजलि कुमारी
ग्रुप लीडर आरती कुमारी और अंजलि कुमारी


कार्यक्रम के अंतिम दिन आरती कुमारी एवं अंजली कुमारी ने बच्चों को साथ में पानी की बोतल रखने का सलाह दिया। बताया कि जल ही जीवन है। मनुष्य के शरीर में 70% पानी है दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। आरती ने बताया कि थरमस और पानी भरे बोतल ने दुनिया भर में जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। पानी भरे बोतल ने बच्चों को कई बीमारियों से बचाने का भी काम किया। गर्मी के कारण बढ़ती प्यास को तुरंत बुझाने का काम पानी भरे बोतल बड़ी आसानी से कर देता है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि एनएसएस के बच्चों ने समाज सेवा कर सामाजिक दायित्व का पालन किया है। बच्चों में शिक्षा का अलख जगा कर उन्होंने समाज और देश हित में महान काम किया है।

आरडीएस कॉलेज एनएसएस द्वारा जागरूकता अभियान


एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने एनएसएस ग्रुप लीडर आरती कुमारी एवं अंजली कुमारी का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इन दोनों के नेतृत्व में एनएसएस कार्यकर्ता ने जिस तरह से स्कूलों में शिक्षा का अलख जगाया है वह काबिले तारीफ है। परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई लगातार समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डॉ पयोली के नेतृत्व में एनएसएस इकाई के तहत समाज सेवा के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी डॉ ललित किशोर ने बताया कि एनएसएस के बच्चे समाज और देश की बौद्धिक संपदा हैं। इनके सतत एवं सर्वांगीण विकास से ही समाज और देश आगे बढ़ सकता है। आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई ने इस दिशा में विशेष पहल की है।

Advertisements


मौके पर डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ इला,डॉ ऋतुराज, डॉ पवन ओझा ने एनएसएस कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

#news #nss #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.