Bihar University News अतिथि प्राध्यापकों ने निकाला शांतिपूर्ण पैदल मार्च
May 11, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 11 May : Bihar University News अपनी मांगों के समर्थन में अतिथि प्राध्यापकों ने निकाला शांतिपूर्ण पैदल मार्च।


*लगभग 200 से अधिक अतिथि प्राध्यापकों का जत्था एलएस कॉलेज परिसर से पैदल मार्च करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर सभा की।
*लगभग सौ की संख्या में उपस्थित महिला अतिथि प्राध्यापकों ने कहा कि हिंदी के अतिथि प्राध्यापकों को सेवा मुक्त कर दिए जाने से सभी महिला अतिथि प्राध्यापक मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रहे हैं। यदि उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेवार विश्वविद्यालय प्रशासन होगा।

एक महीने पूर्व रिक्त सीटों के रहते हुए हिंदी विषय में अतिथि प्राध्यापकों को पद मुक्त कर दिया गया था। इस संदर्भ में उन्हें पुनः बहाल करने के लिए संघ के द्वारा कुलपति से वार्ता की गई थी। कुलपति ने आश्वासन दिया था कि इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिथि प्राध्यापकों को नियम सम्मत पुनः बहाल करने की प्रक्रिया की जाएगी। देर होने से अतिथि प्राध्यापकों ने आंदोलन के प्रथम दिन विश्वविद्यालय बंद करा दिया था। आंदोलन के दूसरे दिन आज विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए अतिथि प्राध्यापकों द्वारा शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया।

संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि अतिथि प्राध्यापकों के मामले में कुलसचिव से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि अतिथि प्राध्यापक की मांगों को लेकर विश्वविद्यालय तेजी से प्रक्रिया कर रही है। कमेटी बना दी गई है जो अपना काम कर रही है। जल्द ही हटाए गए हिंदी के अतिथि प्राध्यापकों को बचे रिक्त सीटों पर नियमानुसार पुनः बहाल कर दिया जाएगा। कुलपति के आते ही इस संदर्भ में अधिसूचना जल्द जारी कर दी जाएगी।

डॉ ललित किशोर ने बताया कि कुलपति महोदय के आते ही संघ का शिष्टमंडल हिंदी विषय में हटाए गए सभी अतिथि प्राध्यापकों की पुनः बहाली के लिए कुलपति से सकारात्मक वार्ता करेगा तथा इसके साथ ही यूजीसी के पत्र के आलोक में 20% अतिरिक्त सीट बढ़ाने के लिए भी आग्रह करेगा। ज्ञात हो कि इस संदर्भ में 1 महीने पूर्व ही कुलपति को प्रतिवेदन दिया जा चुका है।

*संघ के पदाधिकारी डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ गुंजन कुमार, डॉ मणिभूषण ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि अतिथि प्राध्यापकों के संदर्भ में अधिसूचना निकलने तक संघ द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
University News : हटाए गए अतिथि प्राध्यापकों का विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन एवं कुलपति से वार्ता – GoltooNews https://t.co/8JM2UpHko8 #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 10, 2023
पैदल मार्च में डॉ सरिता, डॉ मीनाक्षी, डॉ प्रिया, डॉ ममता, डॉ अंगूर कुमारी, डॉ पल्लवी, डॉ सोनी, डॉ गायत्री, डॉ जागृति,डॉ नाहिद, डॉ स्वाति, डॉ पूजा, डॉ मंजूश्री, डॉ मीनू मनोहर, डॉ नीलू, डॉ अनीमा, डॉ दिनेश, डॉ अपूर्व, डॉ भानु, डॉ विपिन, डॉ रवि भूषण, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
#universitynews #muzaffarpur #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all