www.goltoo.in

North Point Children School मुजफ्फरपुर में वार्षिक साइंस एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

January 31, 2026 | by Goltoo

North Point Children School Science & Craft Exhibition

Muzaffarpur 31 Janaury : North Point Children School, मुजफ्फरपुर में आयोजित वार्षिक साइंस एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने किया, जिसमें छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली।

North Point Children School Science & Craft Exhibition

नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रन स्कूल, मुजफ्फरपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साइंस एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, मुजफ्फरपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रन स्कूल, मुजफ्फरपुर
नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रन स्कूल, मुजफ्फरपुर- प्रदर्शनी की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय पार्थो मित्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
North Point Children School Science & Craft Exhibition
North Point Children School Science & Craft Exhibition

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या मोनीदीपा मित्रा ने मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा का स्वागत करते हुए उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। प्रदर्शनी की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय पार्थो मित्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

North Point Children School Science & Craft Exhibition
North Point Children School Science & Craft Exhibition
north point school
North Point Children School
North Point Children School

साइंस एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान और कला से जुड़े विविध मॉडलों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर अतिथियों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों को नवाचार, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

RELATED POSTS

View all

view all