Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 February: कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर में रविवार को एनएसएस एवं महिला छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित हुआ, जिसमें 60 से अधिक स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई।

B.R.A. Bihar University स्वच्छता जागरूकता अभियान

कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के प्रेरणादायी नेतृत्व में बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में प्रत्येक रविवार को संचालित किये जाने वाले स्वच्छता जागरूकता अभियान की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 01/02/2026 (रविवार) को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) एवं महिला छात्रावास, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिला छात्रावास परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान प्रातः 07:30 बजे आरंभ हुआ।

B.R.A. Bihar University के महिला छात्रावास में एनएसएस द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान
B.R.A. Bihar University के महिला छात्रावास में एनएसएस द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने स्वच्छता जागरूकता अभियान में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों सहित एन.एस.एस. स्वयंसेवकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता समाज के स्वस्थ एवं सशक्त निर्माण का आधार है।

Advertisements
B.R.A. Bihar University के महिला छात्रावास में एनएसएस द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान
B.R.A. Bihar University के महिला छात्रावास में एनएसएस द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान

इस स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने प्रसिद्ध कथन “Cleanliness is next to Godliness” का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे विचार, आचरण और सामाजिक दायित्व से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता को जीवनशैली के रूप में अपनाने की अपील की।महिला छात्रावास की संरक्षक डॉ. पुष्पा कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है, जिसे निरंतर अपनाने से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

B.R.A. Bihar University

महिला छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. विदिशा ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी की सहभागिता आवश्यक है।उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

इस स्वच्छता जागरूकता अभियान में विभिन्न महाविद्यालयों से आए एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिनमें प्रमुख रूप से एल.एन.टी. महाविद्यालय, एम.डी.डी.एम. महाविद्यालय, लंगट सिंह महाविद्यालय, रामदयालु सिंह महाविद्यालय तथा जे.बी.के.एस. महाविद्यालय के स्वयंसेवक शामिल थे। इस अवसर पर एल.एन.टी. महाविद्यालय के एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

B.R.A. Bihar University

इसके पश्चात एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों, महिला छात्रावास प्रशासन एवं उपस्थित सभी लोगों द्वारा महिला छात्रावास परिसर में सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई। इस अभियान में कुल लगभग 60 से 70 एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

B.R.A. Bihar University

कार्यक्रम के अंत में सभी एन.एस.एस. स्वयंसेवकों के लिए जलपान (Refreshment) की व्यवस्था की गई, जिससे स्वयंसेवकों में उत्साह और सहभागिता का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ।

अंत में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों सहित सभी शिक्षकों द्वारा महिला छात्रावास में कार्यरत् सफाईकर्मियों को स्वच्छता दूत बताते हुए एवं परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता इस अभियान की प्रमुख उपलब्धि रही।

अंत में महिला छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. अर्चना सिंह द्वारा सभी अतिथियों, एन.एस.एस. समन्वयक, कार्यक्रम,पदाधिकारीगण, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके साथ यह स्वच्छता जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.