www.goltoo.in

Cricketer Yusuf Pathan ने तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान का किया उद्घाटन

March 1, 2024 | by Goltoo

manish-pathan-1

Muzaffarpur 1 March : तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान का उद्घाटन Cricketer Yusuf Pathan, कैप निदेशक हरमीत वासुदेव, तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव मनीष कुमार, क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान, मुजफ्फरपुर के मो• इकराम, मो• इस्लाम एवं रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया।

Cricketer Yusuf Pathan
Cricketer Yusuf Pathan in Muzaffarpur AT Tirhut College of Physical Education
Cricketer Yusuf Pathan
Cricketer Yusuf Pathan with Manish Kumat at TCPE Jhaphan

Cricketer Yusuf Pathan

मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनू ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में शामिल होने हेतू कैप के दर्जनों प्रशिक्षु एवं सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। जिसमें शहर के गणमान्य क्रिकेटर्स एवं खिलाड़ीगण भी शामिल हुए। खेल संस्थानों के अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। एसआईएस कमांडेंट रामधारी सिंह, अजिताभ, विनय कुमार, ऋतुराज, संजय कुमार एवं अभिषेक सोनू के नेतृत्व में सैकड़ों सुरक्षाकर्मी मौजूद रहें। युसुफ पठान ने अपने संबोधन में कैप द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया जिसमें 60 मीटर बाउंड्री के साथ क्रिकेट मैदान तैयार हो चुकी है।

Cricketer Yusuf Pathan
Cricketer Yusuf Pathan in Muzaffarpur AT Tirhut College of Physical Education
Cricketer Yusuf Pathan


कुल 6 विकेट जिसमें तीन टर्फ विकेट, दो एस्ट्रो टर्फ विकेट व एक सीमेंटेड विकेट के साथ दो मैच ग्राउंड जिसमें एक ग्राउंड मैटिंग विकेट के साथ (55 मीटर बाउंड्री के साथ ) एवं एक ग्राउंड 2 सेंटर टर्फ विकेट के साथ (65 मीटर बाउंड्री के साथ ) उपलब्ध है।

Cricketer Yusuf Pathan
Cricketer Yusuf Pathan
Cricketer Yusuf Pathan
Cricketer Yusuf Pathan
Cricketer Yusuf Pathan
Cricketer Yusuf Pathan
Cricketer Yusuf Pathan

मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कैप कई अत्याधुनिक सुविधाओं एवं संसाधनों से लैस है। महाविद्यालय के कैंपस में 30000 स्क्वायर फिट में निर्मित इंडोर स्टेडियम तीन एस्ट्रो टर्फ विकेट के साथ साथ बॉलिंग मशीन एवं जिम की सुविधाएं भी उपलब्ध है।

मो इकराम ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार आतिथ्य की धरती है एवं इस धरती पर युसुफ पठान का शानदार स्वागत किया जाना अद्भुत पल है। बिहार की धरती के रग-रग में क्रिकेट है परंतु राजनैतिक एवं अन्य कारणों से सुविधाओं में आगे बढ़ने में कमी रही है। कैप पूरी कोशिश करेगी इन सुविधाओं को पूर्ण करने में। मंच संचालन रंजन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन मो इस्लाम ने किए।

#yusufpathan

RELATED POSTS

View all

view all