Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 March : Bihar University News में रामदयालु सिंह महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी ने स्नातकोत्तर राजनीतिशास्त्र विभाग में बतौर विभागाध्यक्ष पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अनिल ओझा सहित शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बुके एवं फूल माला देकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ नीलम ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में शोध कार्य को गति प्रदान की जाएगी। समय-समय पर सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। शैक्षिक संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए शोध कार्य को निरंतर बढ़ावा देने की जरूरत है।

Bihar University News डॉ. नीलम

Bihar University News डॉ. नीलम राजनीतिशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष पदभार ग्रहण किया
Bihar University News डॉ. नीलम राजनीतिशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष पदभार ग्रहण किया

शोध कार्य को गति प्रदान की जाएगी:डॉ नीलम

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ओझा ने डॉ नीलम का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें विभाग का पूरा सहयोग मिलेगा। टीमवर्क की भावना से शोध कार्य एवं सेमिनार का आयोजन विभाग की प्राथमिकता में रहेगा।

Advertisements


मौके पर बधाई देने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ओझा, डॉ विपिन कुमार राय, सीसीडीसी डॉ अमिता शर्मा, डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ दिलीप कुमार, डॉ भारती सहेता, डॉ कांतेश कुमार, डॉ अमर बहादुर शुक्ला, डॉ अर्चना सिंह, डॉ एनी जोया, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ अर्धेंदु, डॉ रक्षा सिंह, इतिहास विभागध्यक्ष डॉ रेनू कुमारी, डॉ विनीता, डॉ सतीश कुमार, डॉ ललित किशोर,विभाग के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने बधाई दिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.