Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 June : Bihar University News सनोज कुमार, पिता- भिखारी राय, निवासी ग्राम- अमरख, मनियारी , ने “ए ज्योमोरफिक स्टडी ऑफ बागमती ड्रेनेज बेसिन इन मुजफ्फरपुर” विषय पर प्रो. कारे लाल माझी, पूर्व विभागाध्यक्ष, बिहार विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूरा किया। इसके उपरांत विश्वविद्यालय ने उन्हें पीएचडी की उपाधि से अलंकृत किया। सनोज कुमार ने 2014 में भूगोल विषय में नेट परीक्षा भी पास की है।

वर्तमान में वे राजकीय डिग्री कॉलेज शिवहर में अतिथि प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। पीएचडी की उपाधि मिलने पर सनोज को डॉ रामप्रवेश यादव, प्राचार्य प्रो अजय कुमार, प्राचार्य डॉ नंदकिशोर प्रसाद, विश्वविद्यालय भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ जफर इमाम, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ सुशांत कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ अनिल कुमार यादव, डॉ मुकेश कुमार, डॉ रवि रंजन, डॉ आनंद कुमार यादव, डॉ मो इसराइल, आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

#phddegree #biharuniversitynews #Muzaffarpur

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.