Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 June : Muzaffarpur News एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर की छात्रा पूजा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए पूरे कॉलेज विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है. जितेंद्र कुमार एवं वंदना देवी के पुत्री बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक लोक स्वक्षता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन संख्या 1/2022 के अंतर्गत नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार के अंतर्गत कुल 286 पदों पर नियुक्ति हेतु परीक्षा पिछले साल नवंबर में राज्य के 4 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. पूजा कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर से हुई है. तत्पश्चात उन्होंने माध्यमिक शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय सेनदुआरी हाजीपुर सदर से प्राप्त की है. महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय, बी आर ए बी यू मुजफ्फरपुर से रसायन शास्त्र से स्नातक करने के बाद उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू की.

पूजा कुमारी के सफलता पर उसके बड़े चाचा शैलेंद्र ठाकुर ने खुशी व्यक्त किया है एवं पूरे गांव में हर्ष का माहौल है. पूजा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों एवं परिवार को दिया है. पूजा कुमारी ने बताया कि लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना जरूरी है ताकि वह समाज के विकास में मानव संसाधन के रूप में अपना योगदान दें.

Advertisements

#mddmcollege #brabu #bpsc #news

कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर कनुप्रिया ने खुशी व्यक्त करते हुए पूजा को बधाई दी है. साथ ही डॉ ललित किशोर, डॉ जयंती, डॉ प्रियंका एवं अन्य प्राध्यापकों ने खुशी व्यक्त की है.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.