Sports
Advertisements

Muzaffarpur 10 June : Muzaffarpur Football League आज दिनांक 10 06 2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का 21 वा मैच जाट रेजीमेंट 151 फुटबॉल क्लब और युग सृजन फुटबाल क्लब के बीच खेला गया।आज के खेल का शुभारंभ राजेंद्र प्रसाद साह पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी,पंकज कुमार कोषाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन मोहम्मद सलाउद्दीन अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन , चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।

मध्यांतर तक जाट रेजीमेंट 151 एक गोल से आगे थी ।जाट रेजीमेंट 151 की ओर से सुशील उरांव ने 22 वें मिनट में गोल किया। मध्यांतर के पश्चात युग सृजन फुटबाल क्लब के सूरज कुमार ने 46 वें मिनट में गोल किया। खेल के अंत में जाट रेजीमेंट 151 फुटबाल क्लब और युग सृजन फुटबॉल क्लब एक एक गोल से बराबरी पर रहे।

निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन,असगर हुसैन ,और मुहम्मद करार ने अपनी भूमिका निभाई।टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का अगला मैच दिनांक 11 06 2023 को आई जी फुटबॉल क्लब और लीजेंड फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Advertisements

#football #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.