www.goltoo.in

Muzaffarpur News अमीन के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों में से 82 अभ्यर्थी मुजफ्फरपुर जिला को आवंटित

May 30, 2023 | by Goltoo

amin

Muzaffarpur 30 May : Muzaffarpur News बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद पटना द्वारा आयोजित परीक्षा 2019 के आधार पर अमीन के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों में से 82 अभ्यर्थी जिनकी सेवा मुजफ्फरपुर जिला को आवंटित की गई। इनमें से 71 अभ्यर्थी जो काउंसलिंग मैं उपस्थित हुए आज उन्हें जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष दिवेदी ने नियुक्ति पत्र वितरित किया।

Muzaffarpur News

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद पटना द्वारा आयोजित परीक्षा 2019 के आधार पर अमीन के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों में से 82 अभ्यर्थी जिनकी सेवा मुजफ्फरपुर जिला को आवंटित की गई। इनमें से 71 अभ्यर्थी जो काउंसलिंग मैं उपस्थित हुए आज उन्हें जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने जिला अंतर्गत रिक्त पदों पर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत वेतन स्तर 03 ग्रेड पे 2000 एवं अनुमान्य देय भतो के साथ नियुक्ति पत्र दिया गया। अमीन की नियुक्ति अस्थाई होगी।

Muzaffarpur News

भविष्य में किसी समय यदि पाया जाएगा कि अभ्यर्थी द्वारा धोखाधड़ी या जालसाजी कर परीक्षा में सफलता प्राप्त की गई है तो नियुक्ति रद्द करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई कर उसके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा भी चलाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग पटना के संकल्प के आलोक में योगदान के बाद प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर ही नियुक्ति पत्र की संपुष्टि की जाएगी। नियुक्ति की संपु ष्टि होने के बाद नवनियुक्त अमीन के वेतन आदि की निकासी हेतु अलग से आदेश निर्गत किया जाएगा।

योगदान के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना से प्राप्त होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तर पर 15 दिनों का प्रवेश कालीन प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा ।

Muzaffarpur News

जिस की तिथि अलग से निर्धारित की जाएगी। यह अनुशंसा माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में विशेष लीव पिटिशन में पारित होने वाले आदेश के फलाफल से प्रभावित होगी। बिहार पेंशन नियमावली 2005 द्वारा प्रतिपादित संकल्प इन कर्मियों पर नई अंशदाई पेंशन योजना लागू होगी। आदेश निर्गत होने की तिथि से 10 दिनों के अंदर समाहरणालय मुजफ्फरपुर में अभिप्रमाणित फोटोयुक्त नियुक्ति पत्र मादक पदार्थ या औषधि का उपयोग नहीं करने के संबंध में शपथ पत्र समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। ।

Muzaffarpur News

डीएम ने उन्हे कुशलता इमानदारीके साथ कार्य करने की शुभकामना दी।इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार ने उन्हें राजस्व की बेसिक जानकारी भी दिया। मौके पर adm राजस्व संजीव कुमार खगेश चंद्र झा भूमि सुधार उप समाहर्ता पश्चिमी, स्थापना उप समाहर्ता मनीषा कुमारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार भी उपस्थित थे।

#Muzaffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all