Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 May : World No-Tobacco Day लंगट सिंह कॉलेज में कॉलेज की योग सोसायटी और प्रजापिता ब्रह्म कुमारी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया.

World No-Tobacco Day
World No-Tobacco Day observed

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा लोगों को तंबाकू के सेवन से रोकने के लिए इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष दुनियाभर में यह दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा सिर्फ भारत में लगभग 26 करोड़ से अधिक लोग तंबाकू या फिर तंबाकू से बने उत्पादों को प्रयोग करते हैं. चिंता इस बात की है आने वाली पीढ़ी भी इस नशे की गिरफ्त में आती जा रही है. दुनिया में तंबाकू से होने वाले कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में तंबाकू निषेध दिवस के दिन वैश्विक स्तर पर इस नशीले पदार्थ के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति लोगों को आगाह करने की अहम जिम्मेदारी है. उन्होंने छात्रों का आह्वान किया को तंबाकू प्रयोग के दुष्परिणामों को सभी तक पहुंचाए और समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के बड़े मुहिम में अपना योगदान दे.

World No-Tobacco Day
World No-Tobacco Day observed

प्रो राय ने कहा की लंगट सिंह कॉलेज परिसर में तंबाकू के किसी भी उत्पाद का सेवन दंडनीय है और जुर्माना का प्रावधान है. सीड्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने पीपीटी के माध्यम से तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तृत व्याख्यान दिया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने कहा हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, तंबाकू या स्मोकिंग का धुआं इंसान की जिस भी सेल के संपर्क में आता है, उसे नुकसान पहुंचाता है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है.

Advertisements

कार्यक्रम में बीके संजय कुमार, बीके डॉ फणीश चंद्र, डॉ राजीव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने सभी से किसी भी तंबाकू उत्पाद का सेवन नही करने तथा दूसरों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई. मौके पर डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ इम्तियाज, डॉ मयंक, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे.

#worldnotabaccoday #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.