www.goltoo.in

Bihar Crime News पिपराही में बैंक लुटेरों ने 27 लाख 5 हजार रूपये लूट लिए

June 22, 2023 | by Goltoo

bank (1) (1)

Sheohar 22 June : Bihar Crime News शिवहर से 10 किलोमीटर की दुरी पर पिपराही में बैंक लुटेरों ने 27 लाख 5 हजार रूपये लूट लिए. बाइक सवार अपराधिओं ने हथियार के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के अंबाकला शाखा से करीब 27 लाख कैश लूटने में सफल रहे. बैंक में प्रवेश करते ही मुख्य दरवाजे के पास की फ़ायरिंग. बाइक सवार 5 की संख्या में हथियार से लैस थे अपराधी. बैंक में आते ही किया फायरिंग जिसका दो खोखा बरामद हुआ है.

पिपराही के अम्बा कला हाई स्कूल में संचालित है बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा. सीसीटीवी फुटेज में 5 से 8 की संख्या में अपराधी दिख रहे हैं.


मौके पर पहुंचे एसपी अनंत कुमार राय ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार गंगासती प्रभारी अमरेंश कुमार पांडे, थाना अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है.

#bankloot #crimenews #sheohar

RELATED POSTS

View all

view all