Sports
Advertisements

Muzaffarpur 22 June :Muzaffarpur District Football League आज दिनांक 22 06 2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का 33 वा मैच लीजेंड फुटबॉल क्लब और सुरेश अचल फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।आज के खेल का शुभारंभ,सुनील कुमार कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन, चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।मध्यांतर तक लीजेंड फुटबॉल क्लब दो गोल से बढ़त बनाए थे ।

लीजेंड फुटबॉल टीम की ओर से प्रकाश कुमार ने 2 वें मिनट में ,अंकित कुमार ने 14 वें मिनट में ,ऋतिक कुमार ने 40 वें मिनट में,अमन कुमार ने 50 वें मिनट में,रोहन कुमार ने 55 वें मिनट में गोल किया। खेल के समाप्ति पर लीजेंड फुटबॉल टीम 5 गोलों से बिजाई हुए।

निर्णायक के रूप में सुरेश महतो, मुहम्मद सलाउद्दीनऔर इरशाद मल्लिकने अपनी भूमिका निभाई।टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का अगला मैच दिनांक 23 06 2023 को आई जी फुटबॉल क्लब और अमित इलेवन फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Advertisements

#Muzaffarpur #football #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.