Muzaffarpur 23 June : Muzaffarpur District League Football आज दिनांक 23 06 2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का 34 वा मैच आई जी फुटबॉल क्लब और अमित इलेवन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।आज के खेल का शुभारंभ,पूर्व खिलाड़ी राजेंद्र प्रसाद साह ,और इरशाद मल्लिक , चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।
मध्यांतर तक आई जी फुटबॉल क्लब तीन गोल से बढ़त बनाए थे ।आई जी फुटबॉल टीम की ओर से कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने 7 वें मिनट में ,संतोष सोरेन ने 20 वें मिनट में ,अभय नंदन कुमार ने 32 वें मिनट में,निलेश कुमार सिंह ने 58 वें मिनट में, प्रह्लाद महतोने 65 वें मिनट में गोल किया। खेल के समाप्ति पर आई जी फुटबॉल टीम 5 गोलों से विजयी हुई।
Muzaffarpur District Football League 33rd Match Legenf FC vs Suresh Achal FC – GoltooNews https://t.co/LAu1TFlOYT
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 22, 2023
निर्णायक के रूप में मुहम्मद करार,मुहम्मद सलाउद्दीन और असगर हुसैन ने अपनी भूमिका निभाई।टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का अगला मैच दिनांक 24 06 2023 को युग सृजन फुटबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा।
#football #muzaffarpur #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.