Sports
Advertisements

Muzaffarpur 24 June : Muzaffarpur District Football League में आज दिनांक 24 06 2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का 35 वा मैच युग सृजन फुटबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया।आज के खेल का शुभारंभ,पूर्व खिलाड़ी और रेफरी संघ के एच ओ आर नौशादुल हसन उर्फ लड्डन , चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन पंकज कुमार उर्फ गुड्डू कोषाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबाल एसोसिएशन के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।

मध्यांतर तक मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब तीन गोल से बढ़त बनाए थे । मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब टीम की ओर से नीरज कुमार ने 21 वें मिनट में ,सुधीर कुमार ने 24 वें मिनट में , पंकज कुमार ने 32 वें मिनट में,तथा युग सृजन फुटबॉल क्लब के सूरज कुमार ने 51 वें मिनट में, गोल किया। खेल के समाप्ति पर मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब एक के मुकाबले तीन गोलों से बिजाई हुए।खराब खेलने के लिए मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के रोहित कुमार को 60 में लाल कार्ड दिखा कर बाहर किया गया।

Muzaffarpur District Football League
Muzaffarpur District Football League

निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन मुहम्मद करार,और इरशाद मल्लिक ने अपनी भूमिका निभाई।टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का अगला मैच दिनांक 25 06 2023 को न्यू स्टार फुटबॉल क्लब और सुरेश अचल फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन सुरेश अचल फुटबॉल क्लब के टीम प्रबंधन के द्वारा टीम अनुपलब्ध रहने की एवम मैच नही खेलने की लिखित सूचना दी गई जिसके परिपेक्ष में दिनांक 25 06 2023 होने वाले मैच का अंक न्यू स्टार फुटबॉल क्लब को दिया गया और विजय माना गया।

Advertisements

#Muzaffarpur #football #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.