Muzaffarpur News

Muzaffarpur News : लंगट सिंह कॉलेज के स्थापना दिवस में राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कॉलेज आगमन की तैयारी जोरों पर

Advertisements

Muzaffarpur 30 June : लंगट सिंह कॉलेज के स्थापना दिवस के आगामी 3 जुलाई को राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कॉलेज आगमन की तैयारी जोरों पर है. कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है. इसी कड़ी में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के साथ जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार, एसएसपी श्री राकेश कुमार तथा डीडीसी श्री आशुतोष द्विवेदी ने कैम्पस में तैयारियों का जायजा लिया.

जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया की कैम्पस में साफ-सफाई, कॉलेज परिसर में अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रबंध करने, कैम्पस के पार्कों के सौंदर्यीकरण आदि का कार्य कराने के लिए को निर्देशित किया गया है. मुख्य भवन का रंग रोगन कर विशेष साज सज्जा का प्रबंध किया जा रहा है.

प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि जिला प्रशासन से मुख्य द्वार से लंगट बाबू की प्रतिमा तक सड़क की मरम्मत करने का अनुरोध भी किया गया है. सभी पार्कों में रौशनी के विशेष प्रबंध किए गए है. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुति करने वाली टीम शिक्षको के मार्गदर्शन में रिहर्सल कर रही है. आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने बताया कि तैयारी से संबंधित सभी गतिविधियों को प्राचार्य प्रो राय खुद मॉनिटर कर रहे हैं तथा जरूरी निर्देश दे रहे हैं.

#Muzaffarpur #governor #news

मौके पर डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ इम्तियाज, ऋषि कुमार, दीपक कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.